फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England captain Kevin Pietersen Calls for Abolition of Bio Bubbles for Players

Covid 19: केविन पीटरसन ने इस व्यवस्था को खत्म करने की अपील की, कहा- इससे खिलाड़ी और स्टॉफ ऊब चुके हैं

Tue, 04 Jan 2022 07:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Jan 2022 07:52 PM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) को खत्म करने का अपील की है। उन्होंने इसे क्रिकेट को खत्म करने का जिम्मेदार ठहराया है। पीटरसन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और सहयोगी स्टाफ के लिए बायो बबल को खत्म करने की बात कही।  

विज्ञापन
Former England captain Kevin Pietersen Calls for Abolition of Bio Bubbles for Players
केविन पीटरसन - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) को खत्म करने का अपील की है। उन्होंने इसे क्रिकेट को खत्म करने का जिम्मेदार ठहराया है। पीटरसन ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और सहयोगी स्टाफ के लिए बायो बबल को खत्म करने की बात कही।  

विज्ञापन


उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा, 'जितनी जल्दी हो सके खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के लिए सख्त बायो बबल खत्म करने की आवश्यकता है। अभी जो दुनिया का सबसे अच्छा काम है वह उसे बर्बाद कर रहा है। खिलाड़ी और स्टाफ इससे ऊब चुके हैं।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज टेस्ट श्रृंखला खेली जा रही है। इसमें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले, इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड और कई खिलाड़ियों के साथ स्टॉफ भी संक्रमित हुए हैं। हालांकि इससे सीरीज पर कोई असर नहीं पड़ा है और दोनों देशों के बीच बुधवार चार जनवरी से सिडनी में चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। 

सीरीज से पूर्व ऐसी रिपोर्ट आई थी कि इंग्लैंड के शीर्ष खिलाड़ी पांच मैचों की श्रृंखला का बहिष्कार कर सकते हैं क्योंकि वे पृथकवास के कड़े नियमों के कारण करीब चार महीने तक होटल के कमरों तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं। खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी), क्रिकेट आस्ट्रेलिया और आस्ट्रेलियाई सरकार के बीच बातचीत के बाद यह मामला सुलझा लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed