खुलासा: द्रविड़ को काबिल नहीं मानता था यह ऑलराउंडर, एक बार कहा था- भारत के लिए कैसे खेला यह लड़का
इंग्लैंड के पू्र्व ऑलराउंडर डरमट रीव भारत के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को शुरुआत में देखकर कहा था कि उनके पास कोई शॉट नहीं हैं यह लड़का भारत के लिए कैसे खेला। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर ने डेली मेल से बातचीत के दौरान इस वाकये का खुलासा किया।
विस्तार
भारत के सबसे महान बल्लेबाजों ने शुमार राहुल द्रविड़ ने साल 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स पर अपने टेस्ट करियर आगाज किया। अपने पदार्पण टेस्ट में 95 रनों की पारी खेलकर उन्होंने धमाल मचाया। इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम का लगातार हिस्सा बनने में समय लगा। उन्होंने अपने टेस्ट सफर की शुरुआत प्रभावशाली तरीके से की। लेकिन वह कभी तेज स्कोरर नहीं रहे। इसलिए उन पर शुरुआत में ज्यादातर संदेह रहा। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डरमट रीव का मानना है कि द्रविड़ के पास शॉट नहीं थे।
रीव ने याद किया वाकया
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर डरमट रीव ने द्रविड़ से जु़ड़े एक वाकये को याद किया है। यह बात उस समय की है जब राहुल पहली बार इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के तहत केंट के लिए खेल रहे थे। उस समय डरमट रीव समरसेट के कोच थे। वह मैच के दौरान स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर आए। उनका कहना है कि उस दौरान वह द्रविड़ को स्लेज करने में सफल रहे जिसे राहुल द्रविड़ ने खुद स्वीकार किया था।
रीव को ताज्जुब हुआ
जब द्रविड़ भारत के लिए खेल रहे थे तो इस बात से डरमट रीव काफी हैरान थे। उन्होंने बातचीत के दौरान याद करते हुए आगे कहा, यह आदमी भारत के लिए कभी कैसे खेला, चयन समिति में उनके परिवार का कोई व्यक्ति अवश्य रहा होगा, उनके पास कोई शॉट नहीं हैं, वह होते तो ब्लॉक कर देते।
लारा से रही अनबन
द्रविड़ सिर्फ अकेले रीव के लिए महान नहीं थे। उनकी राय वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के बारे में भी अच्छी नहीं थी। साल 1994 में लारा और डरमट साथ-साथ वारविकशायर के लिए खेले थे। उन्होंने याद करते हुए कहा कि एक सीजन उनके लिए सुखद नहीं था। उन्होंने आगे कहा, तीन ट्रॉफियां जीतने के बाद संभवत: यह मेरे लिए आनंदहीन सीजन था। मेरा मानना है कि लारा के एजेंट ने उनसे कहा था मैं उसे चाहता नहीं हूं। मुझे विश्वास था कि लारा मुझे मैदान कम आंक रहे थे। लेकिन अब ब्रायन और मेरे बीच में सब कुछ ठीक है।