फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former cricketer Pragyan Ojha said Adam Gilchrist wanted Rohit Sharma to be vice-captain during 2009 IPL days

प्रज्ञान ओझा का खुलासा: रोहित की लीडरशिप से बेहद प्रभावित थे गिलक्रिस्ट, 2009 में हिटमैन को बनाना चाहते थे उपकप्तान

Thu, 09 Dec 2021 03:03 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 09 Dec 2021 03:03 PM IST
सार

रोहित शर्मा को टीम इंडिया का वनडे कप्तान बनाए जाने के बाद पू्र्व क्रिकेटर पज्ञान ओझा ने दिलचस्प खुलासा किया है। उनका कहना है कि साल 2009 में जब रोहित आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे तब टीम के कप्तान गिलक्रिस्ट उन्हें उपकप्तान बनाना चाहते थे। 

विज्ञापन
Former cricketer Pragyan Ojha said Adam Gilchrist wanted Rohit Sharma to be vice-captain during 2009 IPL days
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@IPL

विस्तार

रोहित शर्मा ने विराट कोहली से एक साल पहले 2007 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्हें टीम इंडिया का सीमित प्रारूप का कप्तान बनने में 14 साल लग गए। जबकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके जूनियर रहे विराट कोहली ने काफी समय तक भारत की सीमित ओवरों में कप्तानी की। रन मशीन कोहली अभी भी टेस्ट टीम के कप्तान हैं। आईसीसी टी-20 विश्व कप के बाद विराट ने टी-20 से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। वहीं, बुधवार को बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का एलान किया। इस दौरान चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को भारत का वनडे कप्तान भी घोषित किया। हिटमैन को विराट कोहली की जगह एकदिवसीय कप्तान बनाया गया है। रोहित को वनडे कप्तान बनाए जाने के बाद पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2009 में एडम गिलक्रिस्ट उन्हें उपकप्तान बनाना चाहते थे। 

विज्ञापन


गिलक्रिस्ट बनाना चाहते थे हिटमैन को उपकप्तान

एक क्रिकेट बेव पोर्टल से बात करते हुए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने कहा, आईपीएल 2009 के दौरान जब रोहित डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे तो वह उस समय हिटमैन की लीडरशिप से बेहद प्रभावित थे, वह उन्हें टीम का उपकप्तान बनाना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा, जब रोहित पहली बार मुंबई की टीम में आए, तो उन्हें कभी भी एक नेता के रूप में पेश नहीं किया गया, धीरे-धीरे चीजें बदलने लगीं, जब उन्हें डेक्कन चार्जर्स के कोर ग्रुप में रखा गया तो एडम गिलक्रिस्ट चाहते थे कि रोहित शर्मा को उपकप्तान बनाया जाए। साल 2009 में जब एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल खिताब जीता तो ओझा और रोहित टीम का हिस्सा थे। वहीं, रोहित शर्मा ने 362 रन बनाए थे।
विज्ञापन


आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। वह अपनी टीम मुंबई इंडियंस को अब तक पांच बार आईपीएल खिताब जिता चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी साल 2018 में भारत को एशिया कप जिताया था। विराट को वनडे कप्तानी से हटाए जाने का एक वजह उनके द्वारा आईपीएल और आईसीसी ट्रॉफी न जीत पाना हो सकता है। वैसे अगर देखा जाए वह विराट भारत के सफल वनडे कप्तानों में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed