{"_id":"64ad1bd705c6869bda0307f8","slug":"former-chief-selector-msk-prasad-proposes-virat-kohli-name-for-team-india-test-captain-in-place-rohit-sharma-2023-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: क्या फिर से भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालेगा यह दिग्गज? पूर्व चीफ सेलेक्टर का चयनकर्ताओं को सुझाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: क्या फिर से भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालेगा यह दिग्गज? पूर्व चीफ सेलेक्टर का चयनकर्ताओं को सुझाव
Tue, 11 Jul 2023 02:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:37 PM IST
सार
पूर्व मुख्य चयनकर्ता का कहना है कि अगर टीम मैनेजमेंट कप्तान बदनले का सोच रहा है तो क्यों न फिर से विराट को कप्तानी के एक विकल्प के रूप में देखा जाए, जब अजिंक्य रहाणे फिर से टेस्ट टीम के उपकप्तान चुने गए हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा, विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का मानना है कि रोहित शर्मा की जगह फिर से विराट को भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा सौंप देना चाहिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से खेले जाने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज में रोहित पर मैनेजमेंट ने फिर से विश्वास जताया है और उन्हें कप्तान बनाया है।
विश्व टेस्ट चैंपिनयनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा आलोचनाओं के घेरे में हैं। रोहित को 2022 में विराट कोहली की जगह कप्तान बनाया गया था। पूर्व मुख्य चयनकर्ता का कहना है कि अगर टीम मैनेजमेंट कप्तान बदनले का सोच रहा है तो क्यों न फिर से विराट को कप्तानी के एक विकल्प के रूप में देखा जाए, जब अजिंक्य रहाणे फिर से टेस्ट टीम के उपकप्तान चुने गए हैं।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपिनयनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा आलोचनाओं के घेरे में हैं। रोहित को 2022 में विराट कोहली की जगह कप्तान बनाया गया था। पूर्व मुख्य चयनकर्ता का कहना है कि अगर टीम मैनेजमेंट कप्तान बदनले का सोच रहा है तो क्यों न फिर से विराट को कप्तानी के एक विकल्प के रूप में देखा जाए, जब अजिंक्य रहाणे फिर से टेस्ट टीम के उपकप्तान चुने गए हैं।
विज्ञापन
प्रसाद ने कहा, "क्यों न विराट कोहली कप्तान बनें, जब अजिंक्य रहाणे वापसी कर टीम के उपकप्तान बन सकते हैं, तो विराट बतौर कप्तान क्यों नहीं वापसी कर सकते? मैं नहीं जानता इस बारे में विराट कोहली क्या सोचते हैं, लेकिन अगर चयनकर्ता रोहित शर्मा से आगे बढ़ने का सोच रहे हैं, मुझे नहीं पता कि वह क्या सोच रहे हैं पर विराट कोहली भी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।"
एमएसके प्रसाद और विराट कोहली
हालांकि, जब प्रसाद से ऋषभ पंत को भविष्य में कप्तान बनाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया की अभी कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। ऋषभ के लिए अभी अच्छा होगा की वह पहले अपने खेल पर ध्यान लगाएं और उसे मजबूत करें। प्रसाद ने कहा, "अभी पंत को कप्तान बनाने में वक्त है। उन्हें पहले फिट होकर वापस आने दीजिए।
एमएसके ने कहा- भारतीय क्रिकेट के इतिहास में जो पंत ने किया है, वह किसी भी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने नहीं किया है। क्रिकेट के इतिहास में किसी भी विकटकीपर ने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसे देशों में जाकर शतक नहीं लगाए हैं। उनहें वापस आने दीजिए, थोड़ा खेलने दीजिए।