फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former BCCI selector Sunil Joshi said no one helped Kuldeep Yadav when India spinner was axed; Ravi Shastri

Kuldeep Yadav: 'किसी ने नहीं की कुलदीप की मदद', पूर्व चयनकर्ता का बड़ा खुलासा, कहा- अब शास्त्री भी हैरान हैं

Fri, 04 Aug 2023 12:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Aug 2023 12:22 PM IST
सार

चयनकर्ता पद से हटने के बाद सुनील जोशी ने कुलदीप के साथ काम किया और उनकी फॉर्म वापस लाने में मदद की। सुनील खुद भी बाएं हाथ के स्पिनर रह चुके हैं।

विज्ञापन
Former BCCI selector Sunil Joshi said no one helped Kuldeep Yadav when India spinner was axed; Ravi Shastri
सुनील (बाएं) ने कुलदीप की मदद की, रवि शास्त्री (दाएं) भी हैरान रह गए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो साल पहले तक चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की टीम इंडिया में जगह तक नहीं बन रही थी। अब वह टीम के नियमित गेंदबाज बन चुके हैं। 2017 से 2019 तक कुलदीप और युजवेंद्र चहल टीम इंडिया की रीढ़ हुआ करते थे। रिस्ट स्पिनर्स की यह जोड़ी इतनी सफल थी कि विपक्षी बल्लेबाज इनसे खौफ खाते थे। हालांकि, 2019 के बाद चीजें बदलीं और रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की सफलता ने 'कुलचा' को टीम से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि, पिछले एक साल में टीम में फिर से बदलाव हुए और अब कुलदीप ने फिर वापसी की है, जिसे कुलदीप 2.0 कहा जा रहा है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से कुलदीप एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनका हालिया प्रदर्शन देखकर पूर्व कोच रवि शास्त्री भी हैरान हैं। इसका खुलासा टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता सुनील जोशी ने किया है। 
विज्ञापन

सुनील ने की थी कुलदीप की मदद

Sunil Joshi Was An Honest Trier Who Made The Most Of Whatever Opportunities  He Got As A Player And Now He's The Chairman Of Selectors

चयनकर्ता पद से हटने के बाद सुनील जोशी ने कुलदीप के साथ काम किया और उनकी फॉर्म वापस लाने में मदद की। सुनील खुद भी बाएं हाथ के स्पिनर रह चुके हैं। एक न्यूज वेबसाइट के साथ इंटरव्यू में सुनील जोशी ने बताया कि टीम से बाहर होने के बाद कैसे सबने कुलदीप को किनारा कर दिया था और कोई उनकी मदद नहीं कर रहा था।

उन्होंने कहा- जब कुलदीप यादव को बाहर किया गया तो मैं चयन समिति का हिस्सा था। कौन बचाव में आया? कोचिंग स्टाफ में से कोई नहीं, मैं ही था जिसने उनकी मदद की। उनके बॉलिंग एक्शन को ठीक कराया, फ्रंट आर्म और आर्म स्पीड बेहतर कराई। साथ ही उन्हें और अधिक गेंद फेंकने के लिए प्रेरित किया।

रवि शास्त्री भी रह गए हैरान

Kuldeep will be our No.1 overseas spinner, says Shastri - Sportstar

जब कुलदीप टीम इंडिया से बाहर हुए थे तो रवि शास्त्री हेड कोच थे। हालांकि, टीम से बाहर होने के बाद कुलदीप ने आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी भी बदली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। सुनील जोशी के साथ काम करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग और शेन वॉटसन ने भी उन पर काफी मेहनत की।

सुनील ने बताया कि अब सब कुलदीप के बारे में बातें कर रहे हैं। यहां तक कि रवि शास्त्री ने उनसे पूछा था कि उन्होंने कुलदीप के साथ क्या काम किया जिससे उन्हें फॉर्म में वापस आने में मदद मिली। पूर्व स्पिनर जोशी ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने वही किया जो एक बॉलिंग कोच को करना चाहिए था।
विज्ञापन

IND vs NZ: कुलदीप यादव का वनडे इंटरनेशनल में बड़ा धमाका, तोड़ा रवि शास्त्री  का रिकॉर्ड - Crictoday Hindi

सुनील जोशी ने बताया, 'अचानक हर कोई कुलदीप यादव के बारे में बात कर रहा है। रवि शास्त्री ने एकबार मुझसे पूछा- तुमने कुलदीप के साथ क्या किया है? मैंने कहा, 'रवि भाई मैंने कुछ खास नहीं किया है। ये साधारण चीजें हैं जो एक बॉलिंग कोच को करनी चाहिए।' आप कुलदीप 2.0 को देखें, उनका फ्रंट आर्म टारगेट की ओर अच्छे से जा रहा है। उनकी बॉलिंग आर्म भी टारगेट की ओर है। वह टारगेट की तरफ दौड़ते हैं। छोटे-छोटे कदम, फ्री फॉलो थ्रू है, उनकी गेंद हवा में तेजी से आगे बढ़ती है। आप देखिए जिस तरह से कुलदीप अब गेंदबाजी कर रहे हैं वह पहले से कितना अलग है।

कुलदीप विश्व कप के लिए अहम

साल के हिसाब से वनडे में कुलदीप का प्रदर्शन
साल मैच विकेट बेस्ट इकॉनमी
रेट
2017 14 22 3/41 4.88
2018 19 45 6/25 4.64
2019 23 32 4/39 5.34
2020 5 6 2/65 6.46
2021 4 2 2/48 6.71
2022 8 12 4/18 4.96
2023 11 22 4/6 4.88
कुल 84 141 6/25 5.17

कुलदीप ने बेहतर प्रदर्शन से वनडे विश्व कप में चयन के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। 2017 से लेकर 2019 तक कुलदीप ने 56 वनडे खेले थे और 99 विकेट लिए थे। इसके बाद 2020, 2021 और 2022 में कुल मिलाकर 17 वनडे खेलने को मिले, जिसमें उन्होंने 20 विकेट लिए।

अब 2023 में अभी तक कुलदीप 11 वनडे खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 22 विकेट हैं। छह रन देकर चार विकेट इस साल कुलदीप की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। साथ ही इकॉनमी रेट 4.88 का रहा है। इस साल उन्होंने वनडे में कुछ बेहतरीन गेंदबाजी की है, जिसमें श्रीलंका के 53/3, न्यूजीलैंड के खिलाफ 62/3, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 56/3 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 46/4 जैसे बॉलिंग फिगर्स शामिल हैं। कुलदीप 2.0 अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed