फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former batter Paul Valthaty has been named as head coach of Seattle Thunderbolts in Minor League Cricket

Minor League Cricket: ये गुमनाम भारतीय सितारा फिर आया चर्चा में, बनाया गया इस टीम का मुख्य कोच; जानें

Fri, 23 Aug 2024 03:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Aug 2024 03:57 PM IST
सार

एक वीडियो संदेश में वालथटी ने कहा कि वह सिएटल में युवा खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए आईपीएल और मुंबई में अपने अनुभव का इस्तेमाल करने के लिए उत्सुक हैं। वालथटी ने पिछले साल घरेलू क्रिकेट से संन्यास लिया था।

विज्ञापन
Former batter Paul Valthaty has been named as head coach of Seattle Thunderbolts in Minor League Cricket
पॉल वालथटी - फोटो : Instagram

विस्तार

कभी आईपीएल से प्रसिद्धि हासिल करने वाले पॉल वालथटी अब अमेरिका में कोचिंग देते नजर आएंगे। 40 वर्षीय इस पूर्व खिलाड़ी को अमेरिका के टी20 टूर्नामेंट माइनर लीग क्रिकेट की टीम सिएटल थंडरबोल्ट्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वालथटी ने सिएटल में थंडरबोल्ट्स क्रिकेट अकादमी युवाओं के साथ काम करना भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

एक वीडियो संदेश में वालथटी ने कहा कि वह सिएटल में युवा खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए आईपीएल और मुंबई में अपने अनुभव का इस्तेमाल करने के लिए उत्सुक हैं। वालथटी ने पिछले साल घरेलू क्रिकेट से संन्यास लिया था। इस खिलाड़ी ने 2011 आईपीएल में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेलते हुए काफी प्रभावित किया था। हालांकि, इसके बाद वह अगले सीजन से इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके थे। इसके कारण ही उन्हें 2013 में आईपीएल करार गंवाना पड़ा था। वालथटी के करियर पर कलाई की चोट के कारण प्रभाव पड़ा जिस वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और इससे उनके फॉर्म पर प्रभाव पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

माइनर लीग क्रिकेट ने बयान में कहा, सिएटल थंडरबोल्ट्स ने अपनी टीम में बिग हिटर को शामिल किया है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अब थंडरबोल्ट्स टीम के मुख्य कोच होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed