{"_id":"61f269e4ad16e75ddd562d59","slug":"former-australian-pacer-brett-lee-says-there-are-four-five-players-who-can-lead-team-india-in-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Test Captaincy: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारत के टेस्ट कप्तान के लिए बताई पसंद, कहा- चार-पांच खिलाड़ी दावेदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Indian Test Captaincy: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारत के टेस्ट कप्तान के लिए बताई पसंद, कहा- चार-पांच खिलाड़ी दावेदार
Thu, 27 Jan 2022 03:16 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 27 Jan 2022 03:16 PM IST
सार
विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अभी नए कप्तान की घोषणा नहीं की है। हालांकि इसके लिए कई खिलाड़ियों के नामों पर अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर बोर्ड की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है
विज्ञापन
ब्रेट ली
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अभी नए कप्तान की घोषणा नहीं की है। हालांकि इसके लिए कई खिलाड़ियों के नामों पर अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर बोर्ड की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। ऐसे उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने फरवरी में श्रीलंका के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इसका एलान हो जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि भारत के टेस्ट कप्तान के लिए रोजाना पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों की तरफ से कई खिलाड़ियों के नामों के सुझाव दिए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भी अब इसपर अपनी पसंद बताई है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के मुताबिक भारतीय टीम में ऐसे चार-पांच खिलाड़ी हैं, जो विराट कोहली की जगह ले सकते हैं। ली ने कहा, “मुझे लगता है कि ऐसे चार-पांच खिलाड़ी हैं, जो टेस्ट में ही भारत की अगुवाई कर सकते हैं। वह कौन होगा? ये तो वक्त ही बताएगा। यह पूरी तरह से भारतीय टीम मैनेजमेंट पर निर्भर है। चार-पांच खिलाड़ी हैं, जो काम कर सकते हैं।”
विज्ञापन
विराट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के संबंध में ब्रेट ली ने कहा, "यह पूरी तरह से उसका फैसला है, मैं बीबीएल और एशेज में व्यस्त था इसलिए इसपर ज्यादा नहीं कह सकता लेकिन नए कप्तान के लिए बीसीसीआई के पास चार-पांच विकल्प हैं और यह समय बताएगा कि बोर्ड इनमें से किसे चुनती है।"
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी। इससे पहले उन्होंने टी-20 की कप्तानी भी छोड़ थी और उसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया। ऐसे में अब विराट किसी भी प्रारूप के राष्ट्रीय कप्तान नहीं हैं।
बीसीसीआई रोहित शर्मा को टी-20 और वनडे टीम की कमान सौंप चुका है। इस वक्त रोहित शर्मा टेस्ट टीम कप्तान के तौर पर प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।