Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Former Australian Captain Allan Border told himself a big fan of Bumrah, said fully fit jasprit will be key factor
{"_id":"5fd8b4f82a0444593d3d5baa","slug":"former-australian-captain-allan-border-told-himself-a-big-fan-of-bumrah-said-fully-fit-jasprit-will-be-key-factor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने खुद को बताया बुमराह का बड़ा प्रशंसक, कहा- मुझे उसके लिए चिंता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने खुद को बताया बुमराह का बड़ा प्रशंसक, कहा- मुझे उसके लिए चिंता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 15 Dec 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी। दोनों ही टीमें एडिलेड में पहली बार गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट खेलेंगी, जिसके साथ ही टेस्ट शृंखला की शुरुआत हो जाएगी। इस प्रतिष्ठित सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर जीत के लिए गेंदबाजों का प्रदर्शन अधिक मायने रखेगा।
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social media
उधर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर का मानना है कि आगामी चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अगर भारत जीत दर्ज करता है तो इसमें पूरी तरह से फिट जसप्रीत बुमराह की भूमिका अहम होगी। स्वयं को बुमराह का बड़ा प्रशंसक बताते हुए बॉर्डर ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ में दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा करने की क्षमता है।
3 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
बॉर्डर ने कहा, ‘मैं बुमराह का बड़ा प्रशंसक हूं। अगर वह खुद को फिट रखता है। हम उस खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं जो आपके लिए मैच जीत सकता है। मैं उसको लेकर थोड़ा चिंतित हूं क्योंकि हमारी पिचों पर थोड़ी उछाल और मूवमेंट मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
allan border
उन्होंने सोनी नेटवर्क पर एक कार्यक्रम में कहा, ‘भारत की जीत के लिए, मुझे बुमराह की चिंता है। अगर वह पिछली बार की तरह गेंदबाजी करता है, महत्वपूर्ण विकेट हासिल करता है तो मेरा मानना है कि वह वास्तविक अंतर पैदा कर सकता है।’
विज्ञापन
5 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर
बॉर्डर ने कहा, ‘आप हमेशा यह सोचते हो कि आपके बल्लेबाज पर्याप्त रन बनाए लेकिन आपको टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट की जरूरत होती है। अगर वह फिट रहता है तो वह काफी अहम साबित होगा।’ उन्होंने कहा, ‘वह बेहद घातक गेंदबाज है। वह क्रिकेट का पूरा लुत्फ उठाता है। हमेशा उसके चेहरे पर मुस्कान होती है। जब वह लय में होता है तो फिर उसे खेलना बहुत मुश्किल होता है।’
गौरतलब है कि बुमराह ने 2018-19 में चार मैचों में 21 विकेट लिए थे। उन्होंने भारत की आस्ट्रेलियाई धरती पर पहली टेस्ट श्रृंखला में जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।