{"_id":"5fc1f3ecd1aecd08dc2dc488","slug":"former-australian-allrounder-tom-moody-suggests-virat-kohli-to-bowl-against-australia-to-fill-void-of-6th-bowler","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो क्या टीम इंडिया को जिताने के लिए विराट को करनी पड़ेगी गेंदबाजी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...तो क्या टीम इंडिया को जिताने के लिए विराट को करनी पड़ेगी गेंदबाजी?
Sat, 28 Nov 2020 12:23 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच हारने के बाद टीम इंडिया की नीति और कमजोरी की चर्चा होने लगी है। सिडनी में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम की खराब फील्डिंग को लेकर खूब आलोचना हो रही है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और कोच टॉम मूडी ने टीम की एक और बड़ी कमजोरी को उजागर किया है। मूडी के मुताबिक भारतीय टीम के पास छठे गेंदबाज का विकल्प मौजूद नहीं है। चोट की वजह से हार्दिक पांड्या गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, ऐसे में टीम के पास गेंदबाजी के विकल्प कम हो गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि मूडी ने टीम इंडिया की इस कमजोरी को उजागर करने के साथ ही सुझाव भी दिया है। मूडी ने कहा है कि वनडे में कप्तान विराट को खुद कुछ ओवर की गेंदबाजी करनी होगी और इस कमी को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोहली ने ज्यादा गेंदबाजी नहीं किया है लेकिन टीम की जरुरत को देखते हुए उन्हें यह विकल्प इस्तेमाल करना चाहिए। ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में मूडी ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इसे कैसे संभालती है। उन्होंने कहा कि छठे गेंदबाज के लिए उनके पास और क्या विकल्प है? विराट ही गेंदबाजी कर इस कमी को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
मूडी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का भारतीय टीम की तुलना में ज्यादा मजबूत और संतुलित बताया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पास कई सारे मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं, जिनकी वजह से मेजबान टीम अधिक मजबूत नजर आ रही है। मूडी ने कहा कि अगर भारतीय टीम को आगे के मुकाबले जीतने हैं तो उन्हें कई सारी कमियों को दुरुस्त करना होगा।