फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australia captain and coach Bob Simpson dies aged 89, Know about him

Bob Simpson Dies: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 16 Aug 2025 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Aug 2025 09:10 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पहले पूर्णकालिक कोच के रूप में, एलन बॉर्डर और मार्क टेलर के कप्तानी कार्यकाल के दौरान 1980 और 1990 के दशक के अंत में टीम को उभरने में मदद की।

विज्ञापन
Former Australia captain and coach Bob Simpson dies aged 89, Know about him
बॉब सिम्पसन - फोटो : PA/The Cricketer International

विस्तार

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का शनिवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक प्रभावशाली व्यक्ति सिम्पसन ने अपने देश के लिए 62 टेस्ट खेले और टीम के पहले पूर्णकालिक कोच के रूप में, एलन बॉर्डर और मार्क टेलर के कप्तानी कार्यकाल के दौरान 1980 और 1990 के दशक के अंत में टीम को उभरने में मदद की।
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड ने कहा, 'बॉब सिम्पसन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक थे और यह उन सभी के लिए दुखद दिन है, जिन्होंने उन्हें खेलते हुए देखा है या जिन्होंने उनके कोचिंग कार्यकाल के दौरान उनसे कुछ सीखा है।'
विज्ञापन


1957 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सिम्पसन ने इस प्रारूप में 46.81 की औसत से 4869 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 27 अर्धशतक शामिल थे। एक ऑलराउंडर के रूप में डेब्यू करने वाले सिम्पसन 1960 के दशक में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक विश्वसनीय सलामी बल्लेबाज के रूप में उभरे। 1964 में एक साल में उन्होंने 1381 रन बनाए, जो उस समय एक रिकॉर्ड था। इसमें मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 311 रन भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो वर्षों में, उन्होंने कई शतक लगाए और इनमें दोहरे शतक भी शामिल हैं। सिम्पसन एक उपयोगी लेग स्पिनर भी थे। उन्होंने टेस्ट में 71 विकेट लिए थे और एक बेहद विश्वसनीय स्लिप फील्डर भी थे। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, 97 रन देकर आठ विकेट, भारत के खिलाफ उनके आखिरी टेस्ट मैच में आया था। 


सिम्पसन ने 1968 में भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, 1977 में 41 साल की उम्र में वह फिर से टीम की कमान संभालने के लिए संन्यास से लौटे। तब कई खिलाड़ी विश्व क्रिकेट सीरीज में खेलने के लिए टीम छोड़ चुके थे। उन्होंने भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज और वेस्टइंडीज दौरे में कप्तानी की। इसके बाद उन्होंने फिर से क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed