फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former All rounder Madan Lal question T20 World cup squad says there is no need to include four spinners

T20 World cup: टीम में चार स्पिनरों को रखने पर उठे सवाल, इस पूर्व विश्व विजेता खिलाड़ी को नहीं रास आया फैसला

Wed, 01 May 2024 04:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 01 May 2024 04:41 PM IST
सार

चयनकर्ताओं ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम में चार स्पिनरों को शामिल करने का फैसला किया।

विज्ञापन
Former All rounder Madan Lal question T20 World cup squad says there is no need to include four spinners
कुलदीप यादव - फोटो : IPL

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की थी। चयनकर्ताओं ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम में चार स्पिनरों को शामिल करने का फैसला किया। अब इस फैसले को लेकर पूर्व विश्व विजेता खिलाड़ी मदन लाल ने सवाल खड़े किए हैं। भारत ने टीम में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा को शामिल किया है। 
विज्ञापन


'टी20 को देखते हुए बल्लेबाजी के लिए अच्छी परिस्थितियां होंगी'
भारतीय टीम घोषित होने के बाद 1983 वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे पूर्व ऑलराउंडर मदन लाल ने टीम मैनजमेंट के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। मदन लाल का कहना है कि वेस्टइंडीज में जरूरी नहीं है कि स्पिनरों को काफी ज्यादा मदद मिले। मदन लाल ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा, अगर आप कैरेबियन परिस्थिति को देखें तो यह पूरी तरह से स्पिन फ्रेंडली नहीं दिखती हैं। मुझे नहीं लगता कि वहां ज्यादा स्पिन होगी। हां यह सच है कि उन परिस्थितियों में गेंद थोड़ी धीमी रहेगी और स्पिनरों को मदद मिलेगी, लेकिन यह टी20 का खेल है और वे बल्लेबाजी के लिए अच्छी परिस्थितियां रखेंगे। इसलिए मुझे नहीं पता कि चार स्पिनर क्यों रखे गए हैं और यह किस तरह भारतीय टीम को फायदा पहुंचाएंगे। ये सभी स्पिनर तो खेलेंगे नहीं, इनमें से शायद दो टीम में होंगे। 
विज्ञापन


'कुलदीप की जगह अक्षर को लेना होगा बेहतर'
मदन लाल ने साथ ही टी20 क्रिकेट में गेंदबाजी में विविधता के साथ ही बल्लेबाजी में मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर जोर दिया। 73 वर्षीय मदन लाल का मानना है कि अक्षर बल्लेबाजी भी कर लेते हैं, इसलिए वह कुलदीप से बेहतर हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत को चहल और अक्षर को खिलाना चाहिए क्योंकि अक्षर बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। मैं विश्व कप के लिए टीम में चार नहीं, तीन स्पिनरों को चुनता और एक अतिरिक्त बल्लेबाज रखता।' मदन लाल का मानना है कि टीम में चार स्पिनर की जगह एक अतिरिक्त बल्लेबाज के होने से टीम संयोजन संतुलित नजर आता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed