फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Afghanistan Captain Asghar Afghan announces retirement from all forms of international cricket

अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका: टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने की संन्यास की घोषणा, रविवार को खेलेंगे आखिरी मुकाबला

Sun, 31 Oct 2021 12:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 31 Oct 2021 12:07 AM IST
सार

नामीबिया के खिलाफ ग्रुप मुकाबले से पहले टीम के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान असगर अफगान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। 33 वर्षीय असगर इस वक्त टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला भी खेला था, लेकिन अब नामीबिया के खिलाफ वह अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे।  

विज्ञापन
Former Afghanistan Captain Asghar Afghan announces retirement from all forms of international cricket
असगर अफगान - फोटो : twitter@ACBofficials

विस्तार

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा झटका लगा है। नामीबिया के खिलाफ ग्रुप मुकाबले से पहले टीम के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान असगर अफगान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। 33 वर्षीय असगर इस वक्त टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला भी खेला था, लेकिन अब नामीबिया के खिलाफ वह अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे।  

विज्ञापन


अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल से इसकी पुष्टि करते हुए असगर के फैसले की जानकारी दी। बोर्ड ने लिखा, ‘अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। एसीबी उनके फैसले का सम्मान करता है और देश सेवा के लिए उनका आभार जताता है।'
विज्ञापन




दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के लिए छह टेस्ट, 115 वनडे और 74 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 440 रन और वनडे में 2467 रन भी बनाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगान ने 1327 रन भी बनाए हैं। अफगान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में दो शतक भी बनाए हैं। 

साल 2009 में अफगानिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले अफगान टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि वो वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed