फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Final round of the Australia's 1st class cricket Sheffield Shield called off due to coronavirus

आठ दशक में पहली बार शेफील्ड शील्ड के मैच नहीं, कोरोना के चलते प्रतियोगिता का अंतिम दौर रद्द

Sun, 15 Mar 2020 07:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 15 Mar 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Final round of the Australia's 1st class cricket Sheffield Shield called off due to coronavirus
शेफील्ड शील्ड - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष प्रथम श्रेणी लीग शेफील्ड शील्ड के मुकाबले दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार नहीं हो पाएंगे, क्योंकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने कोविड-19 महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रतियोगिता का अंतिम दौर रद्द कर दिया है। क्रिकेट.काम.एयू के अनुसार हालांकि सीए ने 27 मार्च को होने वाले फाइनल पर फैसला टाल दिया है। कोरोना वायरस को लेकर स्थिति की भविष्य में समीक्षा के बाद फाइनल के आयोजन पर फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन


सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन राबर्ट्स ने कहा है कि यात्रा की संभावना को कम करने के लिए शील्ड प्रतियोगिता का अंतिम दौर रद्द कर दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने और अंतत: खत्म करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


राबर्ट्स ने कहा, ‘इस तरह के समय में सभी की भलाई के लिए क्रिकेट सबसे अहम नहीं रह जाता।’ उन्होंने कहा, ‘हम पिछले कुछ समय से संबंधित सरकारी एजेंसियों, हमारी मेडिकल टीम और संक्रमण रोग विशेषज्ञ के संपर्क में हैं और ये फैसले करने से पहले हमने उनकी सलाह पर ध्यान दिया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए प्रमुख ने कहा, ‘ये ऐसे फैसले नहीं हैं जिनके क्रिकेट में हम आदी हैं। यह स्पष्ट है कि जहां भी संभव हो वहां लोगों के संपर्क की संभावना कम करके हमें विषाणु के फैलने की संभावना को सीमित करने में मदद करके अपनी भूमिका निभानी है।’ इस हफ्ते पर्थ के वाका, एडिलेड के केरेन रोल्टन ओवल और मेलबर्न के जंक्शन ओवल में होने वाले तीन मैचों में पहले ही दर्शकों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है।

न्यू साउथ वेल्स को खिताब देने पर विचार 

सीए इस विकल्प पर भी विचार कर रहा है कि अगर फाइनल नहीं खेला जा सका तो न्यू साउथ वेल्स ब्ल्यूज को खिताब दिया जाए तो अभी लीग तालिका में शीर्ष पर है। अगर ऐसा होता है तो यह राज्य का 47वां शील्ड खिताब और 2013-14 के बाद पहला खिताब होगा। अगले हफ्ते हालांकि अगर जन स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होता है तो पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार फाइनल में एनएसडब्ल्यू की प्रतिद्वंद्वी टीम विक्टोरिया की हो सकती है। गत चैंपियन विक्टोरिया ने पिछले पांच में से चार शील्ड खिताब जीते हैं। टीम ने पिछले साल मेलबर्न में फाइनल में एनएसडब्ल्यू को ही हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed