आईपीएल 2020 के शुरू होने से पहले ही राजस्थान रॉयल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस खबर की पुष्टि की गई है।राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, 'हमारे फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक फ्रेंचाइजी के बाकी सभी सदस्य कोविड-19 टेस्ट में नेगेटिव पाए गए हैं।'
IPL 2020: इस टीम में मची खलबली, कोरोना पॉजिटिव निकला अहम सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Our fielding coach @Dishantyagnik77 has tested positive for COVID-19 in an extra round of testing done by the franchise. All other franchise members have tested negative to date. Full statement below.
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 12, 2020
फील्डिंग कोच 14 दिन के लिए क्वारंटीन हो गए हैं। दिशांत याग्निक इस समय अपने गृह शहर उदयपुर में हैं। वो वहां के अस्पताल में 14 दिन क्वारंटीन में रहेंगे। 14 दिन के बाद फील्डिंग कोच का फिर से टेस्ट कराया जाएगा। दिशांत याग्निक ने ट्वीट करके कहा कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अगर पिछले 10 दिनों में कोई भी मेरे संपर्क में आया है तो वो कृप्या टेस्ट करवा लें।
फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई द्वारा अनुशंसित दो टेस्ट के अलावा, यूएई की यात्रा करने वाले सभी खिलाड़ियों, सहायक कर्मचारियों और प्रबंधन के लिए एक अतिरिक्त टेस्ट लागू किया है। बोर्ड के नियम के अनुसार 14 दिनों के बाद दिशांत को दो टेस्ट से गुजरना होगा। दो नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें छह दिनों के लिए यूएई जाने से पहले आइसोलेशन में रहना होगा।