फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Farokh Engineer said – World is jealous of IPL, it is necessary to save test cricket

Farokh Engineer: फारुख इंजीनियर बोले- IPL से ईर्ष्या करती है दुनिया, खुशी की बात पर टेस्ट को भी बचाना जरूरी

Wed, 07 Jun 2023 09:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 07 Jun 2023 09:09 PM IST
सार

डब्ल्यूटीसी फाइनल उस ओवल में खेला जा रहा है जहां भारत ने 1971 में इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट मैच जीता था। इंजीनियर ने उस मैच की पहली पारी में 59 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Farokh Engineer said – World is jealous of IPL, it is necessary to save test cricket
फारुख इंजीनियर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर को यह देख कर खुशी होती है कि दुनिया इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपार सफलता से ईर्ष्या करती है, लेकिन वह यह भी चाहते हैं कि खेल के हितधारक टेस्ट क्रिकेट को खतरे से बाहर निकालने के लिए ठोस कदम उठाएं। वित्तीय रूप से मजबूत भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्ध हैं लेकिन छोटे देशों के खिलाड़ी विश्व भर की फ्रेंचाइजी लीग में खेलने को प्राथमिकता दे रहे हैं क्योंकि वहां से उन्हें अच्छी कमाई होती है।
विज्ञापन


इंजीनियर ने कहा- टेस्ट क्रिकेट का खतरे में होना अच्छी बात नहीं है। यह अच्छा है कि टी-20 के जरिए यह खेल विश्व भर में फैल रहा है लेकिन इसके लिए टेस्ट क्रिकेट को कुर्बान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, इसलिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप दुनिया को यह दिखाती है कि टेस्ट क्रिकेट सीमित ओवरों के क्रिकेट जितना ही दिलचस्प हो सकता है। 
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल को देखने के लिए मैनचेस्टर से लंदन पहुंचे 85 वर्षीय इंजीनियर ने कहा- यह शतरंज के खेल की तरह है जो परिस्थितियों पर निर्भर करता है। इसमें बल्लेबाजों की वास्तविक परीक्षा होती है। टेस्ट और सीमित ओवरों की क्रिकेट दोनों के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूटीसी फाइनल उस ओवल में खेला जा रहा है जहां भारत ने 1971 में इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट मैच जीता था। इंजीनियर ने उस मैच की पहली पारी में 59 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

तब मिलते थे क्रिकेटरों को एक दिन के 50 रुपये
फारुख ने उन दिनों क्रिकेट खेली है जब क्रिकेटर एक दिन में 50 रुपए की कमाई करते थे। उन्हें खुशी है की आईपीएल में वर्तमान पीढ़ी के क्रिकेटर करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। इंजीनियर ने कहा- भारत टेस्ट क्रिकेट में आगे बढ़ गया है और सीमित ओवरों की क्रिकेट में हमारे पास आईपीएल है जिससे दुनिया ईर्ष्या करती है। क्रिकेट की बागडोर भारतीय क्रिकेट के हाथ में हैं और इससे मुझे बहुत खुशी होती है। उन्होंने कहा, मैं हर समय क्रिकेट देखता हूं। यह मेरे खून में है। क्रिकेट भारतीय खेल है जिसका गलती से ब्रिटेन में जन्म हुआ। क्रिकेट पहले भी काफी लोकप्रिय था लेकिन टी-20 से यह दुनिया के तमाम देशों में फैल रहा है। आईपीएल में मोटी धनराशि मिलती है। हमें पांच दिन के टेस्ट मैच खेलने के लिए प्रतिदिन 50 रुपए मिलते थे।

एक दिन का भत्ता बचाने के लिए जीत टालने का मिला था संदेश
इंजीनियर ने इस अवसर पर एक रोचक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा,मुझे याद है कि मैं सुनील गावस्कर के साथ बल्लेबाजी कर रहा था और हमें चौथे दिन के अंतिम आधे घंटे में 15 से 20 रन की जरूरत थी। हमें ड्रेसिंग रूम से संदेश मिल रहा था कि मैच आज खत्म नहीं करो क्योंकि इससे हमें पांचवें दिन के भत्ते का नुकसान होगा। हम पैसे के लिए नहीं खेलते थे। हम सम्मान के लिए खेलते थे।

गिल की तुलना विराट से करना अभी जल्दबाजी
दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज इंजीनियर रनमशीन विराट कोहली के बड़े फैन हैं और मानते हैं कि आईपीएल के जरिए उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली है। वह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की भी सराहना करते हैं, जिन्होंने 12 महीनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इंजीनियर का कहना है कि विराट और गिल दोनों ने साबित किया है कि सबसे छोटे प्रारूप में भी तकनीक की बड़ी अहमियत है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी शुभमन की तुलना विराट से करना जल्दबाजी होगी। विराट में अभी कई वर्ष की क्रिकेट बाकी है और वह मील के नए पत्थर स्थापित करेंगे। उन्हें अब कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। मुझे उम्मीद है कि गिल टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।


अभ्यास मैच होना चाहिए था
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के पूर्वानुमान को लेकर उन्होंने कहा कि एक भारतीय होने के नाते मैं तो चाहूंगा कि टीम इंडिया जीते लेकिन मेरा मानना है कि इतने महत्वपूर्ण मैच से पहले अभ्यास मैच होना चाहिए था जिससे दोनों टीमों को फायदा मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed