{"_id":"6554de2c5e5dc6c9a601df58","slug":"fans-went-crazy-as-virat-kohli-completed-his-50th-odi-century-126-decibels-sound-in-wankhede-stadium-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli Century: विराट का शतक पूरा होते ही झूम उठे फैंस, 126 डेसिबल के शोर से गूंज उठा वानखेड़े स्टेडियम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli Century: विराट का शतक पूरा होते ही झूम उठे फैंस, 126 डेसिबल के शोर से गूंज उठा वानखेड़े स्टेडियम
Wed, 15 Nov 2023 08:35 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 15 Nov 2023 08:35 PM IST
सार
विराट कोहली का शतक होते ही फैंस जश्न में डूब गए। पूरा स्टेडियम में कोहली-कोहली के नारे गूंज रहे थे। इस समय शोर की तीव्रता 126 डेसिबल थी।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 117 रन की बेहतरीन पारी खेली और वनडे क्रिकेट में अपना 50वां शतक पूरा किया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 80वां शतक भी था। कोहली ने वनडे में 50वें शतक के साथ इतिहास रच दिया और महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 49 शतक लगाए हैं।
अब विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वानखेड़े का मैदान सचिन तेंदुलकर का घरेलू मैदान भी है। ऐसे में विराट ने जब सचिन के सामने उनके घरेलू मैदान पर और वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में उनका रिकॉर्ड तोड़ा तो सचिन सहित स्टेडियम में मौजूद हर इंसान जश्न में डूब गया। सभी फैंस कोहली-कोहली के नारे लगाने लगे। इस मैदान में शोर की तीव्रता 126 डेसिबल थी। आप वानखेडे़ में हो रहे शोर की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि बादलों की गरज, जिसे सुनकर अक्सर लोग डर जाते हैं और अपने कान बंद कर लेते हैं। उसकी तीव्रता 165 से 180 डेसिबल होती है।
बादलों के गरजने की आवाज काफी दूर से आती है, इसलिए हमारे कानों तक पहुंचने से पहले उसकी तीव्रता थोड़ी कम हो जाती है। ऐसे में वानखेड़े के स्टेडियम के अंदर 126 डेसिबल की तीव्रता वाला शोर कैसा रहा होगा। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विराट ने इस मैच में अपना 50वां वनडे शतक लगाने के साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने इस मामले में महातम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट के अब विश्व कप के मौजूदा संस्करण में 711 रन हो गए हैं। सचिन ने 2003 विश्व कप में 11 पारियों में 673 रन बनाए थे।
कोहली ने सचिन का एक और रिकॉर्ड तोड़ा
विराट ने एक विश्व कप में आठवीं बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। तेंदुलकर ने 2003 विश्व कप में सात बार 50 या उससे अधिक रन की पारी खेली थी। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 2019 विश्व कप में सात बार ऐसा किया था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने 2019 विश्व कप में छह-छह बार 50 रन का आंकड़ा पार किया था।
संगकारा से आगे निकले, पोंटिंग के बराबर पहुंचे विराट
विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 217वीं बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा। संगकारा ने 216 बार ऐसा किया था। सचिन तेंदुलकर (264) उनसे आगे हैं। रिकी पोंटिंग ने भी 217 बार ऐसा किया है।