फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Explainer: Why umpire subtract one run from England's score, know what is overthrow rule used in IND vs ENG

Explainer: इंग्लैंड के स्कोर से अंपायर ने क्यों कम किया एक रन, ओवरथ्रो का कौन सा नियम बना वजह? जानें सब कुछ

Thu, 25 Jan 2024 05:12 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 25 Jan 2024 05:12 PM IST
सार

रेहान अहमद के दो रन भागने के बाद ओवरथ्रो के चार रन मिले थे। ऐसे में इंग्लैंड को कुल छह रन मिले थे। हालांकि, अंपायर ने बाद में इससे एक रन कम कर दिया।

विज्ञापन
Explainer: Why umpire subtract one run from England's score, know what is overthrow rule used in IND vs ENG
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैदराबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन एक बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया। इंग्लैंड के खिलाड़ी रेहान अहमद ने जब देखा की उनके स्कोर में एक रन की कटौती की गई है तो वह हैरान रह गए। भारतीय टीम के ओवरथ्रो से पहले दो रन दौड़ने के बावजूद, इंग्लैंड के बल्लेबाज को छह के बजाय केवल पांच रन दिए गए, जिससे स्टेडियम में और सोशल मीडिया पर फैंस हैरान रह गए। कई फैंस ने अंपायरों पर बेईमानी के आरोप भी लगाए, लेकिन यह नियमों के तहत किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नियम के अनुसार ही रेहान को पांच रन दिए गए थे। यहां हम इसी नियम के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन


भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पैड पर फुल टॉस फेंकी और रेहान ने इसे ऑन साइड पर स्क्वायर के पीछे फ्लिक कर दिया। फील्डर का थ्रो वाइड था और यह बैकअप फील्डर से दूर सीमा रेखा के पास चला गया। शुरुआत में रेहान को छह रन दिए गए, लेकिन अंपायर ने अपना फैसला पलट दिया और कहा कि केवल पांच रन दिए जाएंगे क्योंकि जब थ्रो फील्डर के हाथ से छूटा तो दोनों बल्लेबाजों ने एक-दूसरे को पार नहीं किया था।
विज्ञापन


इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड वनडे विश्व कप फाइनल 2019 में इसी तरह की घटना होने के बाद इस नियम पर गंभीरता से विचार किया गया था। उस मैच में, इंग्लैंड को पांच के बजाय छह रन दिए गए थे, भले ही दोनों बल्लेबाजों ने एक-दूसरे को पार नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहता है नियम?
इस मामले पर एमसीसी नियम 19.8 लागू होता है। यह नियम ओवरथ्रो या फील्डर के जानबूझकर गेंद को गलत दिशा में फेंकने से जुड़ा है। नियम के अनुसार ओवरथ्रो के समय बल्लेबाजी करने वाली टीम को चौके के रन मिलेंगे और वह रन भी मिलेंगे, जो उन्होंने पहले से भागकर पूरे किए होंगे। इसमें वह रन भी जोड़ा जा सकता है, जिसे बल्लेबाज भाग रहे थे। इसके लिए जरूरी यह है कि फील्डर के गेंद फेंकने के समय तक दोनों बल्लेबाज एक दूसरे को पार कर चुके हों। इस मैच में बल्लेबाजों ने एक दूसरे को पार नहीं किया था। इस वजह से इंग्लैंड को बाउंड्री से चार रन और भागने का एक ही रन मिला।


मैच के दौरान कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस मामले को समझाया साथ ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन को भी याद दिलाया कि 2019 वनडे विश्व कप में क्या मामला था, जो हैदराबाद में हुई घटना से ठीक उलट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed