{"_id":"5fb8db8f46ed287cb005f6b2","slug":"ex-first-class-cricketer-raghunath-chandorkar-celebrates-100th-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन का शतक पूरा करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बने रघुनाथ चंदोरकर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जन्मदिन का शतक पूरा करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बने रघुनाथ चंदोरकर
Sat, 21 Nov 2020 02:49 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 21 Nov 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
रघुनाथ चंदोरकर
- फोटो : ट्विटर
पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रघुनाथ चंदोरकर शनिवार को 100 वर्ष के हो गए और वह जन्मदिन का शतक पूरा करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए। चंदोरकर ने सात प्रथम श्रेणी मैच खेले थे, उन्होंने महाराष्ट्र (1943-44 से 1946-47) और बॉम्बे (1950-51) का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले चंदोरकर ने सात मैचों में 155 रन बनाए थे। उन्होंने तीन कैच लेने के साथ दो स्टंप भी किए थे। प्रो. डीबी देवधर (1892-1993) और वसंत रायजी (1920-2020) अन्य दो भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया है।
विज्ञापन