इंग्लैंड ने पहली बार जीता वर्ल्ड कप का खिताब, कप्तान मॉर्गन ने इनके सिर बांधा जीत का सेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 50 ओवर में 10 विकेट पर 241 रन बनाए।
इसके बाद मैच सुपर ओवर में चला गया, जहां दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए। यहां भी एक और सुपर ओवर हो गया, जिसके बाद इंग्लैंड को मैच में ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। आइए जानते हैं कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान इयोन मॉर्गन ने क्या कहा?
खिताब जीतने के बाद इयोन मॉर्गन ने विलियमसन और उनकी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैं केन और उनकी टीम को बधाई देना चाहूंगा, जिस तरह का उदाहरण उन्होंने पेश किया वह काबिले तारीफ है। इस मुश्किल विकेट पर जहां हर किसी के लिए रन बनाना कठिन था, वहां बटलर और स्टोक्स ने साझेदारी की, मुझे लगा था कि यही हमें आगे ले जाएगी और यही हुआ।
मॉर्गन ने आगे कहा, 'ये चार साल का सफर था और हमें इस तरह के विकेट पर खेलने में परेशानी होती थी। आज जीतने के बाद लगता है यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। इस जीत का पूरा श्रेय सुपर ओवर में शानदार प्रदर्शन करने वाले जोस बटलर और बेन स्टोक्स) को जाता है। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर ने जीत में अहम भूमिका निभाई। वह लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। मैं सभी को इस खिताबी जीत का धन्यवाद देना चाहूंगा।'
इस मैच में इंग्लैंड के लिए नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेलने वाले बेन स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया, जबकि कप्तान केन विलियमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया। विलियमसन को सचिन तेंदुलकर ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया।