फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENGvWI: आखिर क्यों बेन स्टोक्स को तीसरे और आखिरी टेस्ट से बाहर रखना चाहता है इंग्लैंड

Wed, 22 Jul 2020 02:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 22 Jul 2020 02:46 PM IST
सार

पहला मैच वेस्टइंडीज ने जीता तो दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पलटवार किया अब तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 24 जुलाई से मैनचेस्टर में ही खेला जाएगा।

विज्ञापन
ENGvWI: Ben stokes can be rested in third and final test match vs West indies
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लिश उपकप्तान बेन स्टोक्स ने दूसरे टेस्ट में मैच जिताऊ प्रदर्शन कर इंग्लैंड को सीरीज में 1-1 की बराबर दिलाई थी। अब टीम मैनेजमेंट आखिरी टेस्ट में उन्हें आराम देने पर विचार कर रहा है। कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में स्टार ऑलराउंडर को रोटेट करने पर विचार करेंगे।

ENGvWI: Ben stokes can be rested in third and final test match vs West indies
क्रिस सिल्वरवुड - फोटो : ट्विटर

पूर्व तेज गेंदबाज रहे सिल्वरवुड ने कहा कि स्टोक्स की मौजूदगी टीम को मजबूत बनाती है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आराम दिए जाने पर विचार किया जाएगा। स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 176 और नाबाद 78 रन की पारियां खेलने के अलावा तीन विकेट भी चटकाए, जिससे इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में 113 रन की जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।

ENGvWI: Ben stokes can be rested in third and final test match vs West indies
बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर

इस प्रदर्शन से स्टोक्स वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए। सिल्वरवुड ने कहा, 'हम जितना अधिक संभव हो उसे खिलाना चाहते हैं, सभी देख सकते हैं कि वह कितना अच्छा है, लेकिन हमें पता है कि हमें उसे रोटेट करने पर विचार करना होगा। वह पिछले दो मैचों में हमारे प्रदर्शन का केंद्र रहा है और हमें सुनिश्चित करना होगा कि वह ठीक रहे, लेकिन अगर वह फिट और स्वस्थ है तो खेलेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ENGvWI: Ben stokes can be rested in third and final test match vs West indies
बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : ट्विटर

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 15वें ओवर के दौरान 29 साल के स्टोक्स गेंदबाजी से हट गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने जोर देते हुए कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है। सिल्वरवुड ने कहा कि स्टोक्स को ट्रेनिंग के दौरान संयम रखना होगा क्योंकि वह हमेशा अतिरिक्त प्रयास करना चाहता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ भी पांच अगस्त से तीन टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है।

विज्ञापन
ENGvWI: Ben stokes can be rested in third and final test match vs West indies
स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को तेज गेंदबाजी आक्रमण में शामिल किया था जबकि दूसरे टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और सैम करन से यह जिम्मेदारी निभाई। टीम में छह से सात तेज गेंदबाज होने से सिल्वरवुड के सामने चयन की दुविधा है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह तीसरे टेस्ट को जीतने के लिए सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण को चुनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed