भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार के बाद अपने बल्लेबाजों की नाकामी और शॉट के गलत चयन पर निराशा व्यक्त की। इंग्लैंड ने एजबेस्टन में पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त बनाई। दूसरा टेस्ट मैच लार्ड्स में नौ अगस्त से शुरू होगा।
अपनों ने दिया विराट को धोखा, हार के बाद निराशा से बोले- आइने में खुद को देखने का वक्त आ गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कप्तान ने कहा, 'शॉट का हमारा चयन बेहतर हो सकता था। हमें निश्चित तौर पर बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है लेकिन इंग्लैंड ने बेहतरीन वापसी की और हमें इस मैच से सकारात्मक पक्षों पर गौर करके आगे बढ़ना होगा।'
कोहली ने निचले क्रम के बल्लेबाजों की तारीफ की और कहा कि भारत को श्रृंखला में वापसी करने के लिये निर्भीक होकर खेलना होगा। उन्होंने कहा, 'पहली पारी में निचले क्रम के प्रदर्शन से काफी कुछ सीखा जा सकता है। इशांत और उमेश क्रीज पर जमे रहे। इशांत ने जज्बा दिखाया। उमेश ने फिर हार्दिक के साथ भी समय बिताया।'
कोहली ने कहा, 'हमें सकारात्मक, निष्ठुर बने रहना होगा। हमें नकारात्मक बातों को दिमाग में नहीं लाना होगा और सकारात्मक चीजों के सहारे आगे बढ़ना होगा।' शुरुआती बल्लेबाजों को आईना देखना चाहिए। खुद को आईने में देखने का वक्त आ गया है।
पहली पारी के अपने शतक के बारे में कोहली ने कहा, 'टीम के लिहाज से तो शतक ने अपना काम किया। यह मेरा एडिलेड के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ शतक है जिसे मैं याद रखूंगा। जब आप अपनी टीम को करीब ले जाते हो तो अच्छा लगता है।'
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीत का श्रेय गेंदबाजों का दिया। उन्होंने कहा, 'मैं थोड़ा रोमांचित हूं। उतार चढ़ाव के बावजूद यह टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन था। श्रेय निश्चित तौर पर गेंदबाजों को जाता है। बल्लेबाजों की आलोचना करना आसान होता है। हम जानते थे कि अगर हम शांतचित होकर खेलते हैं तो हमारे पास जीत का मौका रहेगा।'
रूट ने सैम कुरेन की तारीफ की जिन्होंने दूसरी पारी में 65 गेंदों पर 63 रन बनाये। कुरेन को मैन आफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, 'सैम करन प्रतिभाशाली है। वह उदीयमान क्रिकेटर है। लग रहा था कि बल्लेबाजी करते हुए उस पर किसी तरह का दबाव नहीं था। हमें खुशी है कि वह हमारी टीम में है। यह टीम में दो बेन स्टोक्स के होने जैसा है। उससे हमें काफी संभावनाएं हैं।'