{"_id":"5eddc6168ebc3ee0a301a70c","slug":"english-pacer-tim-bresnan-gets-death-threats-after-dissmissing-sachin-tendulkar-in-the-90s","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब सचिन तेंदुलकर को आउट करने पर इस गेंदबाज को मिली थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब सचिन तेंदुलकर को आउट करने पर इस गेंदबाज को मिली थी जान से मारने की धमकी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सचिन तेंदुलकर और टीम ब्रेसनेन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सचिन तेंदुलकर यानी ब्रह्माण्ड का एकमात्र क्रिकेटर, जिनके नाम शतकों का शतक है। 2012 एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपनी अपने शतकों का सैकड़ा पूरा करने वाले मास्टर-ब्लास्टर न जाने कितनी ही बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। यानी 90 से 100 रन के बीच अपना विकेट दे गए। ऐसा ही वाकया 2011 में हुआ था, जब उन्हें आउट करने वाले इंग्लिश पेसर और फैसला देने वाले अंपायर को जान से मारने तक की धमकियां मिलने लगी थी।
2 of 6
नर्वस नाइंंटीज का शिकार हुए सचिन
- फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनेन ने दावा किया है कि 2011 में ओवल टेस्ट मैच के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 100वें अंतरराष्ट्रीय शतक से महरूम करने के बाद उन्हें और ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रोड टकर को जान से मारने की धमकी मिली थी।
3 of 6
सचिन तेंदुलकर को 100वें शतक से रोककर खुशी मनाती इंग्लिश टीम
- फोटो : ट्विटर
ब्रेसनेन ने कहा कि 2011 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तेंदुलकर ने अपना 99वां शतक पूरा किया था और हमारी टीम के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में अपने 100वें शतक की ओर बढ़ रहे थे तभी 91 रन के योग पर मेरी एक गेंद उनके पैड से टकराई औऱ अंपायर ने पगबाधा करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सचिन को आउट करार देते अंपायर टकर
- फोटो : ट्विटर
ब्रेसनेन ने ‘यॉर्कशर क्रिकेट: कवर्स आफ’ पॉडकास्ट के दौरान कहा, ‘वह गेंद शायद लेग साइड से बाहर जा रही थी और ऑस्ट्रेलिया के अंपायर टकर ने उसे आउट दे दिया। वह 80 के आसपास (असल में 91) रन बनाकर खेल रहे थे और निश्चित रूप से शतक बना लेते। हम सीरीज जीते और दुनिया की नंबर एक टीम बने।’
विज्ञापन
5 of 6
टीम ब्रेसनेन
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, ‘हम दोनों को जान से मारने की धमकी मिली, मुझे और उन अंपायर को, इसके बाद कई बार हमें जान से मारने की धमकी मिलती रही। मुझे टि्वटर पर धमकी मिली और उसे लोगों ने उसके घर के पते पर पत्र लिखे। जान से मारने की धमकी के साथ लिखा था कि तुमने उसे आउट कैसे दे दिया? गेंद लेग साइड से बाहर जा रही थी।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।