{"_id":"5b974a49867a55013061b260","slug":"english-batsman-alastair-cook-creates-multiple-records-against-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने आखिरी टेस्ट में कुक रच गए इतिहास, किया वह कारनामा जो सचिन-ब्रैडमैन तक न कर पाए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपने आखिरी टेस्ट में कुक रच गए इतिहास, किया वह कारनामा जो सचिन-ब्रैडमैन तक न कर पाए
Wed, 12 Sep 2018 08:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Sep 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-इंग्लैंड के बीच ओवल में जारी पांचवें टेस्ट में मेहमान टीम पर हार का संकट मंडरा रहा है। मगर यह टेस्ट 'विराट सेना' की हार से ज्यादा इंग्लिश बल्लेबाज एलिस्टर कुक की विदाई के लिए याद रखा जाएगा। अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलने उतरे कुक ने इतिहास रच दिया। वह कारनामा कर दिखाया जिसका सपना सचिन तेंदुलकर और डॉन ब्रैडमैन सरीखे दिग्गजों ने भी अपने लिए देखा होगा।
2 of 4
चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज कुक जैसे ही 286 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 147 रन के स्कोर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत द्वारा विकेट के पीछे लपके गए वैसे ही पूरा स्टेडियम उनको सलामी देने के लिए खड़ा हो गया। पहले और आखिरी टेस्ट में शतक का रिकॉर्ड तो सचिन तेंदुलकर और डॉन ब्रैडमैन जैसे दिग्गजों के नाम भी नहीं।
3 of 4
क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज ब्रैडमैन 1948 में अपनी अंतिम टेस्ट पारी के दौरान ओवल के जिस मैदान पर बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड हो गए थे, कुक ने उसी मैदान पर अपनी अंतिम टेस्ट पारी को यादगार बनाने में जी-जान लगा दिया। सचिन को तो वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टेस्ट में बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला था। हालांकि पहली पारी में उन्होंने 74 रन की पारी खेली थी, मगर शतक बनाने से चूक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत के खिलाफ 2006 में नागपुर की पिच पर डेब्यू करने वाले कुक ने तब 106 रन की पारी खेली थी। अब विदाई मैच में भी शतक ठोकते ही वे ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर तो दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन चुके हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिगी डुफ, बिल पोंसफोर्ड, ग्रेग चैपल और भारत के मोहम्मद अजहरुद्दीन यह कमाल कर चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।