इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों कैथरीन ब्रंट और नैटलाई स्काइवर ने शुक्रवार को अपनी सगाई का एलान किया। चार साल तक एक ही छत के नीचे रहने के बाद दोनों महिला क्रिकेटर्स ने अपने प्यार का इजहार करने की हिम्मत जुटाई।
PHOTOS: सगाई करने जा रहीं ये समलैंगिक महिला क्रिकेटर्स, दुनिया के डर से छिपा रखा था रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दोनों इंग्लिश क्रिकेटर के रिश्ते में बंधने से बाद से ही सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पिछले साल नए साल के अवसर पर, ब्रंट ने साइवर को अपने दिल की बात बताई थी। साइवर ने ब्रंट को हां कर दिया। ब्रंट और नेटली ने हमेशा से ही इस रिश्ते के लिए एक-दूसरे का पूरी तरह से समर्थन किया है।
यूनाइटेड किंगडम में अक्टूबर 11 को नेशनल कमिंग डे आउट के नाम से मनाया जाता है, जो एलजीबीटी समूह का दिन कहलाता है। सोशल मीडिया पर अपनी सगाई के बारे में जानकारी देते हुए साइवर ने तीन प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं। उसने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "वेलकम टू अवर वाइन एंड मैगजीन पार्टी।
Welcome to our wine and magazine party 🍷❤️💍 #ISaidYes #Mrs&Mrs #Bridesmaids
A post shared by Natalie Sciver (@natsciver) on
ब्रंट के परिवार के सदस्य इस रिश्ते के खिलाफ थे। उसे अपने माता-पिता को इस रिश्ते के लिए मनाना बिलकुल भी आसान नहीं था। ब्रंट ने उन्हें बहुत समझाया तब जाकर उन्होंने ने इस रिश्ते के लिए हामी भरी।
इंग्लैंड क्रिकेट ने अपनी इस दोनों खिलाड़ियों के इस फैसले से काफी खुश हैं। बोर्ड ने नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट को उनके इस फैसले पर बधाई दी है। बोर्ड ने ट्विटर पर दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट को बधाई, इन दोनों ने अपने सगाई की घोषणा कर दी है।
Congratulations to Nat Sciver and Katherine Brunt, who have announced they're engaged ♥️ https://t.co/fUKRiDZIHw