{"_id":"5da20e4e8ebc3e93a3344272","slug":"sunil-gavaskar-unhappy-with-security-arrangements-after-fan-breaches-security-in-pune-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दांव पर लगी रोहित की सुरक्षा, नाराज गावस्कर ने कहा- मुफ्त में मैच देखने के लिए नहीं हैं सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दांव पर लगी रोहित की सुरक्षा, नाराज गावस्कर ने कहा- मुफ्त में मैच देखने के लिए नहीं हैं सुरक्षाकर्मी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 13 Oct 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहित-गावस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर इस बात से काफी नाराज थे कि शनिवार को यहां एक प्रशंसक ने सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में प्रवेश कर लिया। एक प्रशंसक स्टेडियम की सुरक्षा को तोड़ते हुए रोहित शर्मा के करीब पहुंच गया जो मैच के तीसरे दिन स्लिप में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे। उसने रोहित के पैर छुए जिसके बाद सुरक्षा स्टाफ ने उसे मैदान से बाहर किया।
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : पीटीआई
गावस्कर कमेंटरी पैनल का हिस्सा हैं, उन्होंने कहा, ‘इस तरह की घटनाएं इसलिए होती हैं क्योंकि सुरक्षाकर्मी दर्शकों को नहीं देख रहे होते बल्कि मैच देख रहे होते हैं। भारत में हमेशा यह समस्या रही है। सुरक्षाकर्मी यहां मुफ्त में मैच देखने के लिए नहीं हैं। वे इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए हैं।’
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सुरक्षा के लिहाज से काफी जोखिम भरी हैं। उन्होंने कहा,‘मैं कहता हूं कि सुरक्षा घेरे की ओर कैमरा रखिये और देखिये कि वे मैच देख रहे हैं या फिर दर्शकों को।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज में तीसरी बार दर्शक मैदान में
दक्षिण अफ्रीका के भारत के मौजूदा दौरे पर यह तीसरी घटना है जब दर्शक मैदान में घुस गया हो। विशाखापट्टनम में पहले टेस्ट में एक प्रशंसक मैदान में घुस गया और उसने भारतीय कप्तान विराट कोहली से हाथ मिलाया और सेल्फी भी लेने की कोशिश की। इससे पहले मोहाली में दोनों टीमों के बीच दूसरे टी-20 मैच में भी दो बार बाधा उत्पन्न हुई क्योंकि प्रशंसक मैदान में घुस गए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।