फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England were 20-30 runs short after batting collapse says Eoin morgan

इयोन मॉर्गन ने बताई टीम इंडिया के खिलाफ हार की वजह, बोले- इस खिलाड़ी ने छिनी जीत

Mon, 09 Jul 2018 02:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jul 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
England were 20-30 runs short after batting collapse says Eoin morgan

टीम इंडिया के खिलाफ खिताबी मुकाबला गंवाने वाले इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा कि उनकी टीम ने 20-30 रन कम बनाए। इसके लिए उन्होंने डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी क्रम के ध्वस्त होने को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


मोर्गन ने मैच के बाद कहा, ‘हमने 20 से 30 रन कम बनाए। 225 या 235 रन इस मैदान पर मुश्किल लक्ष्य होता। भारत कभी हमारी पकड़ से दूर नहीं था, लेकिन हम विकेट हासिल करने में जूझते रहे। उन्होंने रन गति बनाए रखी और फिर 16 वें या 17 वें ओवर में वह इस स्थिति में थे कि मैच हमारी पकड़ से दूर कर सकें जो निराशाजनक था।
विज्ञापन


मोर्गन ने अपने सलामी बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। कप्तान ने कहा कि जेसन रॉय और जोस बटलर ने शानदार शुरुआत दिलाई और हमें लगभग 220 रन के स्कोर के बारे में सोचने का मौका दिया। मगर मोर्गन ने हार्दिक पांड्या को इंग्लैंड के लिए असली विलेन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्गन ने कहा, ‘पंड्या ने चीजों को सामान्य रखा। उनकी अच्छी लेंथ के साथ गेंदबाजी की और हम बड़े शॉट नहीं खेल पाए। अच्छे विकेट और छोटे मैदान पर हमें इससे बेहतर करना चाहिए था। संभवत: भारत ने अपना शीर्ष खेल दिखाया और हमने नहीं।’ 


बताते चलें कि, इंग्लैंड एक वक्त बेहद मजबूत स्थिती में था। 8 ओवर से पहले ही इंग्लैंड का स्कोर 94 रन हो चुका था। मगर बीच के ओवर्स में टीम बिखर गई। डेथ ओवर्स में टीम ने 14 गेंद के भीतर पांच विकेट गंवाए। भारत के लिए बल्ले से रोहित ने कमाल किया, जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 38 रन पर चार विकेट चटककर भारत को गेंदबाजी में वापसी दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed