फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs Sri Lanka 3rd one day abandoned due to the rain, England wins series

ENG vs SL: बारिश के चलते रद्द हुआ तीसरा वनडे मैच, इंग्लैंड ने 2-0 से जीती सीरीज

Sun, 04 Jul 2021 10:15 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, ब्रिस्टल
पीटीआई, ब्रिस्टल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 04 Jul 2021 10:15 PM IST
सार

टॉम करेन की अगुआई में तेज गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 166 रन पर समेट दिया। लेकिन, इसके बाद लगातार बारिश होने के कारण मुकाबले को रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन
England vs Sri Lanka 3rd one day abandoned due to the rain, England wins series
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इस मैच के रद्द होने के साथ इंग्लैंड ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के बाद एक दिवसीय श्रृंखला में भी श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने का मौका गंवा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने टी-20 श्रृंखला 3-0 से जबकि एक दिवसीय श्रृंखला 2-0 से जीत ली।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कुरेन (35 रन पर चार विकेट), क्रिस वॉक्स (28 रन पर दो विकेट) और डेविड विली (36 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी से श्रीलंका की टीम को 41.1 ओवर में ही समेट दिया।
विज्ञापन


श्रीलंका की ओर से सिर्फ दासुन शनाका ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए। शनाका ने 65 गेंद में दो छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा सिर्फ वानिंदु हसारंगा (20) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका की पारी समाप्त होने के बाद हालांकि बारिश शुरू हो गई जो लगातार चलती रही जिसके कारण मैच को रद्द करने का फैसला किया गया। 

श्रीलंका की टीम अब स्वदेश में भारत के खिलाफ तीन एक दिवसीय और इतने ही टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम आठ जुलाई से एक दिवसीय श्रृंखला में पाकिस्तान से भिड़ेगी। बता दें कि इंग्लैंड ही इस श्रृंखला की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed