फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs Australia Playing 11 Prediction ENG vs AUS When and How to Watch WC 2023 Match Online

AUS vs ENG Preview: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पलटवार करना चाहेगा इंग्लैंड, कमिंस को खल सकती है इन दो स्टार की कमी

Sat, 04 Nov 2023 10:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Nov 2023 10:32 AM IST
सार

इंग्लैंड ने जीत की कोशिश में सभी संयोजन आजमाए जिससे शनिवार के मैच के लिए भी उनके अंतिम एकादश में बदलाव की उम्मीद है। टीम इसी स्टेडियम में शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से हार गई थी।

विज्ञापन
England vs Australia Playing 11 Prediction ENG vs AUS When and How to Watch WC 2023 Match Online
पैट कमिंस और जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लिए मौजूदा विश्व कप में परिस्थितियां बिल्कुल जुदा हैं। जहां ऑस्ट्रेलिया विश्वकप तालिका सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रही है तो वहींं, इंग्लैंड निचले पायदान पर है। अब शनिवार को को एशेज शृंखला की दोनों पुरानी प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड की टीम पलटवार करना चाहेगी।
विज्ञापन

पांच बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बल्लेबाजी की बदौलत लगातार चार जीत से अपने खराब अभियान को पटरी पर ले आई है। वह आठ अंक लेकर तीसरे पायदान पर चल रही है। गत विजेता इंग्लैंड को अपने बल्लेबाजों की विफलता के कारण चार पराजय का सामना करना पड़ा और टीम पिछले तीन मैचों में 170 रन या इससे कम के स्कोर पर आउट हो गई। इस मुकाबले से पहले दोनों टीम अलग-अलग तरह की समस्याओं से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने दो अहम खिलाड़ियों मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल की अनुपलब्धता के लिए विकल्प ढूंढने होंगे। मार्श को निजी कारण से स्वदेश लौटना पड़ा तो मैक्सवेल को गोल्फ कार्ट से गिरने से ‘कनकशन’ (सिर में चोट) हो गया। इनकी अनुपस्थिति में कैमरन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस के शनिवार को टीम में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

इंग्लैंड ने जीत की कोशिश में सभी संयोजन आजमाए जिससे शनिवार के मैच के लिए भी उनके अंतिम एकादश में बदलाव की उम्मीद है। टीम इसी स्टेडियम में शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से हार गई थी। हैरी ब्रुक के वापसी की उम्मीद है जबकि चोटिल रीस टॉप्ले की जगह आए ब्राइडन कार्स के भी मैच में खेलने की उम्मीद है। इंग्लैंड को 2025 में चैंपियंस ट्राॅफी के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदों को जीवंत बनाए रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।

दोनों टीमों के बीच आंकड़े
विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें नौ बार आमने-सामने आई हैं। छह मैच ऑस्ट्रेलिया और तीन मैच इंग्लैंड ने जीते हैं। वहीं, ओवरऑल वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 155 मैच खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 87 और इंग्लैंड ने 63 मैच खेले हैं। दो मैच टाई और तीन मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।

लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच शनिवार (4 नवंबर) को खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे होगा।

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
यह मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed