फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Cricketer Ben Stokes Documentary Trailer released movie will release on 26 August

Ben Stokes Documentary: अगले महीने रिलीज होगी बेन स्टोक्स की डॉक्यूमेंट्री, ट्रेलर में जो रूट और ब्रॉड भी दिखे

Fri, 29 Jul 2022 11:51 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 29 Jul 2022 11:51 AM IST
सार

बेन स्टोक्स अपने करियर के पीक में पहुंचने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अनिश्चित समय के लिए इस खेल से ब्रेक लिया था। उनकी डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत इस ब्रेक के एलान के साथ होती है।

विज्ञापन
England Cricketer Ben Stokes Documentary Trailer released  movie will release on 26 August
बेन स्टोक्स की डॉक्यूमेंट्री का कवर फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह डॉक्यूमेंट्री 26 अगस्त को रिलीज होगी। अमेजन प्राइम वीडियो स्पोर्ट्स पर रिलीज होने वाली इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'फीनिक्स फ्रॉम द एशेज' है। इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर लगभग तीन मिनट का है, जिसमें उनके करियर के सभी उतार-चढ़ाव दिखाए गए हैं। ट्रेलर में स्टोक्स के अलावा उनके साथी क्रिकेटर जो रूट और स्टुअर्ट ब्रॉड भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


फैंस को इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर काफी पसंद आया है और सोशल मीडिया पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया आई हैं। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म हिट हो सकती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौरे पर स्टोक्स के साथ थे कैमरामैन
इससे पहले खबरें आई थीं कि एक टीवी प्रोडक्शन कंपनी व्हिसपर बेन स्टोक्स के जीवन पर फिल्म बना रही है। यह कंपनी डेढ़ साल से अधिक समय से इस डॉक्यूमेंट्री पर काम कर रही है। रेड बुल कंपनी इसे प्रायोजित कर रही है। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इसी साल फरवरी के महीने में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था। इस दौरे में बेन स्टोक्स के साथ लगातार कैमरामैन को देखा गया था। इस फिल्म में स्टोक्स के साथी खिलाड़ियों से भी बात की गई है और इसके लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से पहले ही अनुमति ले ली गई थी। 

डिप्रेशन के चलते क्रिकेट से लिया था ब्रेक
बेन स्टोक्स अपने करियर के पीक में पहुंचने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अनिश्चित समय के लिए इस खेल से ब्रेक लिया था। उनकी डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत इस ब्रेक की टिप्पणी के साथ होती है। इस दौरान स्टोक्स काफी चिंतित और घबराए हुए दिख रहे हैं। वो वीडियो में अपनी बात कहते हैं। इसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड कहते हैं कि कई लोगों ने सोचा कि स्टोक्स का करियर खत्म हो चुका है। इसमें उनके साथी खिलाड़ी भी शामिल थे। हालांकि, स्टोक्स ने शानदार वापसी की और टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के कप्तान हैं। 

जो रूट ने इस पर कहा "बहुत से लोग उनके पक्ष में नहीं थे, लेकिन मैं आभारी हूं कि वो मेरे पास हैं।" इसके बाद ट्रेलर में उनकी सफलता के बारे में बताया गया है। साल 2017 में स्टोक्स ब्रिस्टल में एक क्लब में झगड़े में पड़ गए थे। इस मामले में उन्हें एक दिन तक पुलिस की हिरासत में रहना पड़ा था। इस कहानी के बारे में भी फिल्म में दिखाया गया है। 

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बनने के बाद बेन स्टोक्ल लगातार चार मैचों में अपनी टीम को जीत दिला चुके हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन और भारत के खिलाफ एक मैच में कप्तानी की है और सभी में इंग्लैंड को जीत दिलाई है। उन्होंने हाल ही में टेस्ट और टी20 में अपना प्रदर्शन बेहतर करने के लिए वनडे क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed