फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England cricket team to visit Pakistan after 16 years, to play two T20s in October next year

इंग्लैंड क्रिकेट टीम 16 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी, अगले साल अक्तूबर में खेलगी दो टी-20

Wed, 18 Nov 2020 05:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 18 Nov 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
England cricket team to visit Pakistan after 16 years, to play two T20s in October next year
इंग्लैंड v पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करने का एलान किया है। ईसीबी की तरफ से बुधवार को कहा गया है कि वो 16 साल में पहली बार दो मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए अगले वर्ष अक्तूबर में पाकिस्तान का दौरा करेगी। कराची में 14 और 15 अक्तूबर को होने वाले ये दो मैच 2021 टी-20 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) दोनों ने बुधवार को दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि यह भारत में टी-20 विश्व कप से पहले होगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीसीबी ने इंग्लैंड को अगले साल जनवरी में पाकिस्तान का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन शीर्ष खिलाड़ियों की अनुपलब्धता और खर्चे से जुड़े मामलों के कारण ईसीबी को दौरे के समय में बदलाव के लिए बाध्य होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम 12 अक्टूबर को कराची पहुंचेगी और दोनों टीमें आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए 16 अक्तूबर को भारत रवाना होंगी। इंग्लैंड ने पिछली बार 2005 में पाकिस्तान का दौरा किया था जब टीम ने तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed