फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England cricket squad for ODI series against india announced, Jofra archer will return to UK

INDvENG: इंग्लैंड ने किया वनडे टीम का एलान, 14 सदस्यीय दल में नहीं मिली आर्चर को जगह

Sun, 21 Mar 2021 04:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 21 Mar 2021 04:56 PM IST
सार

  • भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेली जाएगी।
  • 23 मार्च से शुरू होने वाली सीरीज के सभी मुकाबले पुणे में खेले जाएंगे।
  • भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी-20 श्रृंखला दोनों जीत लिया है। 

विज्ञापन
England cricket squad for ODI series against india announced, Jofra archer will return to UK
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social Media

विस्तार

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे श्रृंखला के लिए अपने 14 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है। ईसीबी ने रविवार को खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। जेक बॉल, क्रिस जॉर्डन और डेविड मलान जो इंग्लैंड की टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा थे, वे भी वनडे स्क्वॉड के साथ विकल्प के तौर पर भारत में ही रहेंगे। वहीं इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे और कोहनी की चोट की वजह से लंदन वापस लौटेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल कोहनी में चोट की वजह से जोफ्रा आर्चर चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। उन्हें जब चोट से थोड़ी राहत मिली तो जोफ्रा ने टी-20 सीरीज में वापसी की। अहमदाबाद में खेले गए चौथे मैच में जोफ्रा ने अपने टी-20 करियर की बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 4 विकेट लिए थे। लेकिन चौथे टी-20 मैच के बाद उन्होंने कहा था कि वह इसे लेकर अधिक जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। ऐसे में आर्चर अब इलाज के लिए लंदन लौटेंगे और वहां पर अपनी फिटनेस पर काम करेंगे। 
विज्ञापन


कोहनी की चोट की वजह से जोफ्रा आर्चर आईपीएल के शुरुआती मुकाबले भी नहीं खेल पाएंगे। वह इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की टीम का अहम हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम:

इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसंस, आदिल रशीद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड

 

कब होंगे मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत 23 मार्च से होगी। तीन वनडे मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले पुणे में खेले जाएंगे। इंग्लैंड की टीम वनडे सीरीज जीतकर भारत के खिलाफ टी-20 में हार का बदला चुकाना चाहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed