फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England coach Silverwood admits, Very difficult to tell players not to play IPL 

कप्तान रूट के बाद कोच सिल्वरवुड ने भी मांगी माफी, बोले- खिलाड़ियों को IPL खेलने से नहीं रोक सकते

Wed, 17 Feb 2021 10:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 17 Feb 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
England coach Silverwood admits, Very difficult to tell players not to play IPL 
मोईन अली - फोटो : ट्विटर @ICC

इंग्लैंड के खिलाड़ियों की रोटेशन नीति की आलोचना के बीच कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा कि खिलाड़ियों से यह कहना काफी मुश्किल है कि आईपीएल में नहीं खेले। सिल्वरवुड से यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब टेस्ट मैचों की तुलना में आईपीएल को तव्वजो दिए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों को यह सुझाव देना बहुत मुश्किल है कि आप आईपीएल नहीं खेल सकते। अगर आप सिर्फ नंबर (कमाई) देखते हैं तो आप ऐसा नहीं कह सकते। आईपीएल टी-20 दुनिया में एक शीर्ष टूर्नामेंट है और इसलिए यह बहुत मुश्किल है।'

विज्ञापन


वहीं, उनसे जब पूछा गया कि बहुत सारे खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग से नाम वापस ले लिया लेकिन आईपीएल में खेलने के लिए वे टेस्ट मैचों में रोटेशन नीति का सहारा ले रहे है तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह कोई मुद्दा है क्योंकि खिलाड़ियों के शीर्ष स्तर के टी-20 क्रिकेट में खेलने से हमें फायदा होता है। इससे खिलाड़ियों को भी काफी फायदा होता है। जाहिर है खिलाड़ी इन टूर्नामेंटों (आईपीएल, बीबीएल, सीपीएल) को लेकर खुद मन बनाना होता है। वे वहां खेलने जाते है लेकिन इससे हमें भी फायदा होता है।
विज्ञापन

 

स्वदेश लौटे मोईन अली होगें आईपीएल नीलामी का हिस्सा

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सभी प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों खासकर बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली को भारत और श्रीलंका के दौरे पर रोटेशन नीति के तहत टीम में शामिल करने का फैसला किया। दरअसल, रोटेशन नीति के तहत स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे जबकि बटलर और अली भारत दौरे पर क्रमश: पहले और दूसरे टेस्ट के बाद इंग्लैंड वापस लौट गए। बेयरस्टो और मार्क वुड टीम के साथ जुड़े है तो वही आर्चर सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले स्वदेश लैट सकते है जबकि बटलर फिर से टीम से जुड़ सकते है। बता दें कि स्टोक्स, आर्चर, क्रिस वोक्स जैसे खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने बरकरार रखा है जबकि मोईन अली, डेविड मलान के साथ 15 अन्य खिलाड़ी गुरुवार को होने वाली नीलामी का हिस्सा होंगे।

रूट के बाद कोच सिल्वरवुड ने भी मांगी माफी

कप्तान रूट के बाद कोच सिल्वरवुड ने भी माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने मोईन को लेकर गलत बयान दिया था। मीडिया से बातचीत करते हुए कोच ने कहा, 'सबसे पहले, हमें खेद है कि कल हमने जो अली को लेकर कहा था कि उसने (अली) अन्य लोगों के साथ अच्छा बरताव नहीं किया। दरअसल, ऐसा कुछ नहीं है। मैं आपको इसकी गारंटी दे सकता हूं।' इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने स्वदेश लौटने का विकल्प चुनने के अपने बयान के लिए मोईन अली से टीम होटल में माफी मांगी थी। दरअसल, रूट ने दूसरे टेस्ट के बाद कहा था, 'मोईन ने स्वदेश लौटने का विकल्प चुना है। हमने शुरू में ही स्पष्ट किया था कि अगर खिलाड़ियों को लगता है कि वो बायो बबल से बाहर निकलना चाहते हैं तो उनके पास इसका विकल्प है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed