फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Captain: Will Ben Stokes return from retirement ? ECB to appoint captain in ODI-T20 Champions Trophy

England New Captain: क्या फिर अनिश्चितकालीन ब्रेक से वापसी करेंगे स्टोक्स? वनडे-टी20 में भी कप्तान बन सकते हैं

Fri, 07 Mar 2025 01:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Mar 2025 01:27 PM IST
सार

ईसीबी के निदेशक रॉब की ने कहा है कि खुद को एक शानदार रणनीतिकार साबित कर चुके ऑलराउंडर के नाम पर विचार नहीं करना मूर्खता होगी। चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाने के बाद बटलर ने टूर्नामेंट के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी।

विज्ञापन
England Captain: Will Ben Stokes return from retirement ? ECB to appoint captain in ODI-T20 Champions Trophy
स्टोक्स और बटलर - फोटो : ANI

विस्तार

जोस बटलर के इस्तीफे के बाद से इंग्लैंड क्रिकेट में भूचाल मचा हुआ है। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बटलर ने कप्तानी पद छोड़ दी थी। इसके बाद से नए कप्तान की तलाश जारी है। हालांकि, अब यह बात सामने आई है कि बेन स्टोक्स टेस्ट के बाद वनडे और टी20 टीम के भी कप्तान बन सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें संन्यास से वापसी करनी पड़ेगी। स्टोक्स ने 2022 टी20 विश्व कप के बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। फिर 2023 में उन्होंने इस ब्रेक को तोड़ते हुए वनडे विश्व कप में वापसी की थी। इस टूर्नामेंट के बाद उन्होंने फिर अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया था। अब बतौर कप्तान वह इन दोनों प्रारूप में वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन

ECB के निदेशक का बयान
ईसीबी के निदेशक रॉब की ने कहा है कि खुद को एक शानदार रणनीतिकार साबित कर चुके ऑलराउंडर के नाम पर विचार नहीं करना मूर्खता होगी। चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाने के बाद बटलर ने टूर्नामेंट के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी। इससे पहले भारत में भी वनडे और टी20 सीरीज में बटलर की कप्तानी में इंग्लिश टीम को हार मिली थी। 33 साल के के स्टोक्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बेन स्टोक्स सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से हैं'
स्टोक्स ने 2023 विश्व कप के बाद से वनडे क्रिकेट नहीं खेली है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड में पुरूष क्रिकेट निदेशक की ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'बेन स्टोक्स सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से हैं। उसके नाम पर विचार नहीं करना मूर्खतापूर्ण होगा। वह अविश्वसनीय रूप से अच्छे रणनीतिकार हैं। हमने टेस्ट क्रिकेट में उनके कौशल को देखा है। वह खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने की क्षमता रखते हैं। वह ऐसे इंसान हैं जो दबाव में खिलाड़ियों की ढाल बनकर उन्हें खुद पर भरोसा करने में मदद करते हैं।'
विज्ञापन

'भारत के खिलाफ सीरीज तक फिट होंगे स्टोक्स'
स्टोक्स इस समय अबूधाबी में इंग्लैंड लायंस अभ्यास समूह के साथ हैं। उनके भारत के खिलाफ जून से अगस्त तक होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज तक फिट हो जाने की संभावना है। इस समय यूएई में मौजूद रॉब की का मानना है कि स्टोक्स में वनडे टीम में जोश का संचार करने की क्षमता है जो उसने टेस्ट टीम के साथ किया। स्टोक्स का कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ भी अच्छा तालमेल है जिससे उनकी दावेदारी को बल मिलता है। वैसे मैकुलम के सीमित ओवरों का प्रभार भी संभालने के बाद से इंग्लैंड ने 11 में से 10 मैच गंवाए हैं। वहीं 2022 से इंग्लैंड ने 35 में से 32 टेस्ट जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed