फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England captain Harry Brook said that it would be shame to see if Pakistan players get snubbed in The Hundred

The Hundred: 'पाकिस्तानी खिलाड़ियों का द हंड्रेड में नहीं खेलना शर्मनाक होगा', ब्रूक ने क्यों दिया ये बयान?

Sat, 21 Feb 2026 04:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Feb 2026 04:01 PM IST
सार

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के द हंड्रेड में खेलने पर संशय पैदा हो गया है क्योंकि कुछ फ्रेंचाइजी का स्वामित्व भारतीयों के पास है। माना जा रहा है कि ये फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नीलामी में नहीं खरीदेंगी। इसे लेकर अब इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बयान दिया है।

विज्ञापन
England captain Harry Brook said that it would be shame to see if Pakistan players get snubbed in The Hundred
हैरी ब्रूक - फोटो : England Cricket

विस्तार

इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि अगर पाकिस्तानी क्रिकेटरों को द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर रखा जाता है तो यह शर्मनाक होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार द हंड्रेड में भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण भारत में संभावित राजनीतिक प्रतिक्रिया की आशंकाओं के चलते नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने से परहेज कर सकती हैं। 
विज्ञापन

ब्रूक बोले- फिलहाल विश्व कप पर ध्यान
भारतीय स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स से अनुबंध हासिल करने वाले ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच से पहले कहा, अभी हमारा मुख्य ध्यान टी20 विश्व कप पर है। ईमानदारी से कहूं तो इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का महत्वपूर्ण देश रहा है। मुझे लगता है कि नीलामी में उसके लगभग 50-60 खिलाड़ी होंगे और उनमें से कुछ को वहां न देखना शर्मनाक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के कितने खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
द हंड्रेड की लंदन में होने वाली नीलामी के लिए पाकिस्तान के 67 पुरुष और महिला क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें पुरुष टी20 विश्व कप में खेल रहे उसके लगभग सभी खिलाड़ी शामिल हैं। मोहम्मद आमिर, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और हारिस रऊफ सहित कई पाकिस्तानी खिलाड़ी पहले द हंड्रेड में खेल चुके हैं। 
विज्ञापन

आईपीएल के अलावा इन लीग में नहीं खेल पाते पाकिस्तानी खिलाड़ी
  • पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी नवंबर 2008 के आतंकी हमले के बाद आईपीएल में नहीं खेला है। 
  • एसए20 के 2023 में शुरू होने के बाद कोई भी पाकिस्तानी क्रिकेटर उसका हिस्सा नहीं रहा। इस टूर्नामेंट की सभी छह फ्रेंचाइजी का स्वामित्व भारतीयों के पास है। 
  • इसी तरह से यूएई के आईएलटी20 में एमआई लंदन और सदर्न ब्रेव के मालिकों के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने चार सत्र में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अनुबंधित नहीं किया है। 
  • द हंड्रेड का आगामी सत्र 21 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगा, जबकि खिलाड़ियों की नीलामी 11 और 12 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed