फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England batter Harry Brook revealed that he felt undeserving of the Player of the Series award

IND vs ENG: प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार मिलने से हैरान हैं ब्रुक, गंभीर से जताई असहमति; बोले- रूट थे हकदार

Wed, 06 Aug 2025 04:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Aug 2025 04:00 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही जिसके बाद प्रत्येक टीम के कोच ने प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार के लिए विपक्षी टीम से एक खिलाड़ी का चयन किया।

विज्ञापन
England batter Harry Brook revealed that he felt undeserving of the Player of the Series award
हैरी ब्रुक - फोटो : PTI

विस्तार

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक खुद को प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार मिलने से हैरान हैं। ब्रुक को भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला था। ब्रुक ने भारतीय कोच गौतम गंभीर के उन्हें सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने के फैसले पर असहमति जताई। ब्रुक का कहना है कि जो रूट ने नियमित रूप से सीरीज में रन बनाए और वह इस पुरस्कार के हकदार थे। 
विज्ञापन

गंभीर ने ब्रुक को चुना
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही जिसके बाद प्रत्येक टीम के कोच ने प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार के लिए विपक्षी टीम से एक खिलाड़ी का चयन किया। इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी के रूप में कप्तान शुभमन गिल को, जबकि गंभीर ने इंग्लैंड के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी के रूप में ब्रुक को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज 
ब्रुक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज थे। उन्होंने पांच मैचों की नौ पारियों में 53.44 के औसत से 481 रन बनाए जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी तरफ, रूट ने 67.12 के औसत से 537 रन बनाए और वह सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। रूट ने सीरीज में तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया। रूट से कम रन बनाने के बावजूद गंभीर ने ब्रुक को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना जिससे वह हैरान दिखे। 
विज्ञापन

ब्रुक बोले- सीरीज बराबर रहने की नहीं थी उम्मीद 
ब्रुक ने कहा, मैंने रूट जितने रन नहीं बनाए, इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें मैन ऑफ द सीरीज होना चाहिए था। उन्हें इन गर्मियों में फिर से इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना चाहिए। यह सीरीज शानदार रही। ईमानदारी से कहूं तो पहले मैंने नहीं सोचा था कि सीरीज बराबर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed