फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England appointed Royal Challengers Bangalore star Dinesh Karthik as batting consultant for India tour, Know

IND vs ENG: इंग्लैंड ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस स्टार को भारत दौरे के लिए बल्लेबाजी सलाहकार बनाया, जानें

Wed, 10 Jan 2024 10:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Jan 2024 10:10 PM IST
सार

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले कार्तिक मुख्य रूप से लायंस के बल्लेबाजी सलाहकार इयान बेल के कवर के रूप में टीम से जुड़े हैं। बेल फिलहाल मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ बिग बैश लीग ड्यूटी पर हैं।

विज्ञापन
England appointed Royal Challengers Bangalore star Dinesh Karthik as batting consultant for India tour, Know
इंग्लैंड लायंस ने कार्तिक को बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इंग्लैंड लायंस के साथ नौ दिनों की संक्षिप्त अवधि के लिए बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में काम करेंगे। इंग्लैंड लायंस की टीम जल्द ही भारत का दौरा करेगी। कार्तिक इस दौरे पर टीम की कोचिंग टीम का हिस्सा होंगे जिसकी शुरुआत 12 जनवरी को अहमदाबाद में अभ्यास मैच से होगी।
विज्ञापन


इसके बाद 17 जनवरी से इसी मैदान पर तीन अनधिकृत चार दिवसीय टेस्ट मैच खेले जाएंगे। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले कार्तिक मुख्य रूप से लायंस के बल्लेबाजी सलाहकार इयान बेल के कवर के रूप में टीम से जुड़े हैं। बेल फिलहाल मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ बिग बैश लीग ड्यूटी पर हैं।
विज्ञापन

कार्तिक मुख्य कोच नील किलेन के साथ सहायक कोच रिचर्ड डॉसन और कार्ल हॉपकिंसन के साथ काम करेंगे, जबकि इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान भी मेंटर के रूप में कोचिंग टीम का हिस्सा होंगे। इंग्लैंड की पुरुष टीम के परफॉर्मेंस डायरेक्टर मो बोबत ने कहा, 'भारत ए के खिलाफ रोमांचक चुनौती के लिए हमारे खिलाड़ियों का समर्थन करने वाला इतना मजबूत कोचिंग समूह होना शानदार है। कोचिंग समूह के पास अनुभव और विशेषज्ञता की भरमार है।

बोबत ने कहा- दिनेश कार्तिक का हमारी तैयारी के एक हिस्से के लिए हमारे साथ होना और शुरुआती टेस्ट से पहले हमारे साथ होना शानदार है। मुझे यकीन है कि खिलाड़ी उनके साथ समय बिताना पसंद करेंगे और भारत में टेस्ट स्तर पर सफल होने के लिए उनके अनुभव से लाभान्वित होंगे। 
विज्ञापन

भारत दौरे के लिए इंग्लैंड लायंस टीम: जोश बोहानन (कप्तान), केसी एल्ड्रिज, ब्राइडन कार्स, जैक कार्सन, जेम्स कोल्स, मैट फिशर, कीटोन जेनिंग्स, टॉम लावेस, एलेक्स लीस, डैन मौसले, कैलम पार्किंसन, मैट पॉट्स, ओली प्राइस, जेम्स रेव और ओली रॉबिन्सन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed