फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England announced team for the Ashes series Josh Tongue selected for the first two matches

Ashes: इंग्लैंड ने एशेज के लिए टीम का किया एलान, शुरुआती दो मैच के लिए चुने गए एक टेस्ट खेलने वाले जोश टंग

Sat, 03 Jun 2023 08:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Sat, 03 Jun 2023 08:33 PM IST
सार

इंग्लैंड को अपने कप्तान बेन स्टोक्स की फिटनेस को लेकर चिंता है। स्टोक्स को लंबे समय से घुटने की समस्या है। शनिवार को आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर को आउट करने के लिए एक कैच लेने के बाद वह दर्द में दिखाई दिए। 

विज्ञापन
England announced team for the Ashes series Josh Tongue selected for the first two matches
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के चयन पैनल ने आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में कोई बदलाव नहीं किया। एशेज सीरीज की शुरुआत एजबेस्टन में 16 जून को होगी।
विज्ञापन


आयलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले जोश टंग को एक टेस्ट खेलने के बाद ही एशेज की टीम में चुन लिया गया। लॉर्ड्स में जोश टंग ने पहली पारी में पांच विकेट लिए। आयरलैंड के खिलाफ जब टीम चुनी गई थी तो टंग को सबसे अंतिम में शामिल किया गया था। उन्होंने जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिंसन की चोट को देखते हुए बैकअप रखा गया था। संयोग से मैच में भी उन्हें मौका मिल गया।
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम में आठ तेज गेंदबाज
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में आठ तेज गेंदबाजों को रखा है। अनुभवी जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के अलावा मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिंसन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड और जोश टंग को चुना गया है। जैक लीच टीम में एकमात्र स्पेशलिस्ट स्पिन गेंदबाज हैं। वहीं, अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर एसेक्स के डैन लॉरेंस को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेन स्टोक्स के चोट ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता
इंग्लैंड को अपने कप्तान बेन स्टोक्स की फिटनेस को लेकर चिंता है। स्टोक्स को लंबे समय से घुटने की समस्या है। शनिवार को आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर को आउट करने के लिए एक कैच लेने के बाद वह दर्द में दिखाई दिए। अब देखना है कि आईपीएल के दौरान भी कई मैचों से बाहर रहने वाले स्टोक्स पूरी तरह कब तक फिट हो पाते हैं।


एशेज सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम:
बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिंसन, जो रूट, जोश टंग, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed