फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England and Australia Docked two points from their WTC Points Table and players 40 percent Match Fee

Ashes: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान, दोनों टीमों के दो अंक कटे, खिलाड़ियों ने मैच फीस भी गंवाई

Wed, 21 Jun 2023 01:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 01:57 PM IST
सार

बर्मिंघम टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड की टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका से दो अतिरिक्त अंक भी गंवाने पड़े हैं। वहीं, खिलाड़ियों को भी मैच फीस का 40 फीसदी हिस्सा जुर्माने के रूप में चुकाना होगा।
 

विज्ञापन
England and Australia Docked two points from their WTC Points Table and players 40 percent Match Fee
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद आईसीसी ने इंग्लैंड को दोहरा झटका दिया है। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों को अपनी मैच फीस का 40 फीसदी हिस्सा जुर्माने के रूप में चुकाना होगा और टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दो अंक का भी नुकसान हुआ है। हालांकि, आईसीसी की कार्रवाई सिर्फ इंग्लैंड की टीम पर नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलिया पर भी समान जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, यह मैच जीतने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम को जुर्माने का ज्यादा मलाल नहीं होगा। 
विज्ञापन


आईसीसी के नियम के अनुसार हर मैच में तय समय तक एक ओवर पीछे रहने पर टीम का एक अंक काटा जाता है और खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है। इस मैच में दोनों टीमें तय समय पर दो ओवर नहीं कर पाई थीं। इसी वजह से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अपनी मैच फीस का 40 फीसदी हिस्सा गंवाना पड़ा है। इसके अलावा दोनों टीमों को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र (2023-25) की अंक तालिका में भी दो अंक का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपराध स्वीकार कर लिया है। इस वजह से औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। इस जुर्माने के बाद टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र (2023-25) में ऑस्ट्रेलिया के पास एक मैच के बाद 10 अंक हैं। बर्मिंघम टेस्ट जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 12 अंक थे, लेकिन दो अंक जुर्माने के रूप में काट लिए गए। वहीं, इंग्लैंड को दो अंक के नुकसान के बाद अंक तालिका में यह टीम आखिरी स्थान पर है, क्योंकि बाकी टीमों के पास शून्य का उससे ज्यादा अंक हैं, जबकि इंग्लैंड के पास -2 अंक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले चक्र में भारत और न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचे थे और न्यूजीलैंड की टीम चैंपियन बनी। वहीं, दूसरे चक्र का फाइनल हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम नई टेस्ट चैंपियन बनी। अब तीसरे चक्र की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें सभी टीमें कुल छह सीरीज खेलेंगी, जिसमें तीन घर में और तीन विदेश में होंगी। इन्हीं सीरीज के नतीजों के आधार पर तीसरे चक्र के फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का चयन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed