{"_id":"6673ae0777c27dd9e403c0b6","slug":"eng-vs-wi-t20-highlights-t20-world-cup-england-vs-west-indies-scorecard-and-result-news-updates-in-hindi-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs WI: 4-6-4-6-6-4 16वें ओवर में आया सॉल्ट का तूफान, चौके-छक्के लगाकर दर्ज की एकतरफा जीत, बेयरस्टो भी चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs WI: 4-6-4-6-6-4 16वें ओवर में आया सॉल्ट का तूफान, चौके-छक्के लगाकर दर्ज की एकतरफा जीत, बेयरस्टो भी चमके
Thu, 20 Jun 2024 09:50 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:50 AM IST
सार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
इंग्लैंड ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ विकेट से हराकर ग्रुप-2 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं, मेजबान -1.343 के नेट रनरेट के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई। दूसरे स्थान पर अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका है। उनका नेट रनरेट +0.900 है। तीसरे स्थान पर सह-मेजबान अमेरिका है जिनका नेट रनरेट -0.900 है। चारों ही टीमों को अभी दो-दो मुकाबले और खेलने हैं।
सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट स्थित डैरन सेमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने वेस्टंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सॉल्ट और बेयरस्टो ने मचाया धमाल
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत इस मैच में दमदार हुई। फिल सॉल्ट और जोस बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। आठवें ओवर में रॉस्टन चेज ने कप्तान को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 22 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। टीम को दूसरा झटका मोईन अली के रूप में लगा। उन्हें रसेल ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर जॉनसन चार्ल्स के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 13 रन बना सकीं। इसके बाद मोर्चा जॉनी बेयरस्टो ने संभाला। उन्होंने फिल सॉल्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई। पारी के 16वें ओवर में सॉल्ट ने रोमारियो शेफर्ड को निशाना बनाया और 30 रन झटके उन्होंने चौके-छक्कों की बरसात के साथ टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। सॉल्ट इस मुकाबले में 87 रन और बेयरस्टो 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ रसेल और चेज ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम को ब्रेंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स ने दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, पांचवें ओवर में किंग ग्रोइन इंजरी की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह 13 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा निकोलस पूरन ने संभाला। उन्होंने चार्ल्स के साथ पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी निभाई जिसे 12वें ओवर में मोईन अली ने तोड़ा। उन्होंने सलामी बल्लेबाज चार्ल्स को 94 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 34 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रोवमैन पॉवेल ने धमाल मचाया। उन्होंने पूरन के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 रनों की पार्टनरशिप की। 15वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन ने पॉवेल को आउट कर दिया। वह 36 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, पूरन चार चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाने में कामयाब हुए। इस मैच में रसेल सिर्फ एक रन बना सके। वहीं, रदरफोर्ड 28 और रोमारियो शेफर्ड पांच रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मोईन अली और लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट चटकाए।