फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs WI: England Pacer Robinson ruled out of opening Test against the West Indies

WI vs ENG: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुआ यह तेज गेंदबाज, इंग्लैंड ने किया 12 सदस्यीय दल का एलान

Mon, 07 Mar 2022 02:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Mar 2022 02:03 PM IST
सार

इंग्लैंड के वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपने 12 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है। जो रूट की अगुआई वाले स्क्वॉड में तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन को जगह नहीं मिली।

विज्ञापन
ENG vs WI: England Pacer Robinson ruled out of opening Test against the West Indies
ओली रॉबिंसन - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड के वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपने 12 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है। जो रूट की अगुआई वाले स्क्वॉड में तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन को जगह नहीं मिली। रॉबिंसन कमर दर्द से उबर नहीं पाए हैं, इसलिए उन्हें यहां मौका नहीं मिला है। उनकी जगह नए गेंदबाज साकिब महमूद को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


28 वर्षीय रॉबिंसन की कमर की मांसपेशी में क्रिकेट वेस्टइंडीज प्रेसिडेंट एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान खिंचाव आ गया था। वह अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं ले सके थे। अंतिम एकादश का ऐलान टॉस के समय ही किया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच मंगलवार से एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम यहां सीरीज में तीन मैच खेलेगी। इससे पहले कैरेबियाई टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड स्क्वॉड:
जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जैक क्रॉले, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), डैन लॉरेंस, जैक लीच, एलेक्स लीस, साकिब महमूद, क्रेग ओवरटन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed