फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs SL ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as Sri lanka beat England by 8 Wickets

SL vs ENG: विश्व कप में श्रीलंका से लगातार पांचवां वनडे हारा इंग्लैंड, अंक तालिका में नौवें स्थान पर खिसका

Fri, 27 Oct 2023 01:00 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 01:00 AM IST
सार

पांच में से चार मुकाबले हारने के बाद इंग्लैंड की टीम मुश्किल में फंस गई है। यहां से एक और हार इंग्लैंड को सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह बाहर कर देगी। अभी भी इंग्लैंड का अंतिम चार में पहुंचना बेहद मुश्किल है। 
 

विज्ञापन
ENG vs SL ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as Sri lanka beat England by 8 Wickets
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में गत चैंपियन इंग्लैंड का शर्मनाकर प्रदर्शन जारी है। विश्व कप के 25वें मैच में इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। इस विश्व कप के पांच मैचों में यह इंग्लैंड की चौथी हार है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 156 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका ने 25.4 ओवर में दो विकेट खोकर 160 रन बना लिए और मैच आठ विकेट से अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। वहीं, श्रीलंका के लिए  पथुम निसांका ने 77 और सदीरा समरविक्रमा ने 65 रन की नाबाद पारियां खेलीं। इंग्लैंड के डेविड विली ने दो विकेट लिए। श्रीलंका के लहुरू कुमार ने तीन और एंजेलो मैथ्यूज-कसून रजिता ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

ENG vs SL ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as Sri lanka beat England by 8 Wickets
आउट होने के बाद पवेलियन लौटते इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड को विश्व कप में लगातार पांचवें मैच में हार मिली है। लंकाई टीम के खिलाफ 1999 में उसे पिछली जीत मिली थी। उसके बाद 2007, 2011, 2015, 2019 और 2023 में हार का सामना करना पड़ा। 2003 में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेली थीं। विश्व कप में अब तक दोनों के बीच 12 मैच खेले गए हैं। इनमें छह इंग्लैंड ने अपने नाम किया है। वहीं, श्रीलंका को भी छह में जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ENG vs SL ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as Sri lanka beat England by 8 Wickets
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के बल्लेबाज फेल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की। जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान की जोड़ी ने तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। मलान 28 रन बनाकर एंजेलो मैथ्यूज का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। जो रूट तीन रन बनाकर रन आउट हुए। बेयरस्टो को 30 रन के स्कोर पर कसून रजिता ने आउट किया। कप्तान बटलर आठ और लिविंगस्टोन एक रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

ENG vs SL ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as Sri lanka beat England by 8 Wickets
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स को नहीं मिला साथ
85 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम संघर्ष कर रही थी। हालांकि, एक छोर पर बेन स्टोक्स खड़े थे। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों से सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंग्लैंड के बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर विकेट फेंकते रहे। मोईन अली 15, क्रिस वोक्स 0 और आदिल राशिद दो रन बनाकर आउट हुए। इस बीच बेन स्टोक्स भी 43 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। राशिद ने अपनी लापरवाही से विकेट गंवाया। अंत में मार्क वुड भी पांच रन बनाकर आउट हो गए। विली 14 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए लहिरू कुमारा ने तीन विकेट लिए। एंजेलो मैथ्यूज और कसून रजिता को दो-दो विकेट मिले। तीक्ष्णा ने एक विकेट हासिल किया।

ENG vs SL ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as Sri lanka beat England by 8 Wickets
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
निसांका-सदीरा ने श्रीलंका को दिलाई जीत
157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं थी। कुसल परेरा चार रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कुसल मेंडिस भी 11 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। 23 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका मुश्किल में फंस सकती थी, लेकिन पथुम निसांका और सदीर समरविक्रमा ने शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। निसांका 77 रन और सदीरा 65 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए दोनों विकेट डेविड विली ने लिए।

गत विजेता इंग्लैंड का अपने खिताब की रक्षा करने का सफर अब मुश्किल में पड़ता जा रहा है। इंग्लैंड को आईसीसी वनडे विश्वकप के मैच में श्रीलंका से आठ विकेट से शिकस्त मिली। कप्तान जोस बटलर की टीम इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है और वह टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। इंग्लैंड की बल्लेबाजी पिछले तीन मैचों में अच्छी नहीं रही है और टीम को 27 वर्ष बाद विश्वकप में लगातार तीसरी हार मिली है।

बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 215, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 170 और अब श्रीलंका के खिलाफ 33.2 ओवर में 156 रन पर ही ढेर हो गई। गत विजेता टीम का यह सबसे खराब प्रदर्शन है। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पिच पर टिकने नहीं दिया। 156 में से ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच लाहिरू कुमारा (3/35) ने सर्वाधिक विकेट लिए। उनके अलावा अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (2/14) और कासुन रजिता (2/36) ने भी विकेट चटकाए।

जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने इस छोटे से लक्ष्य को 25.4 ओवर में 146 गेंद शेष रहते 2 विकेट पर 160 रन बनाकर हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए निसांका (नाबाद 77) और समरविक्रमा (नाबाद 65) ने लक्ष्य को जल्दी हासिल कर लिया। निसांका ने 83 गेंदों में 7 चौके और दो छक्के जड़े। वहीं, समरविक्रमा ने 54 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज डेविड विली (2/30) ने सर्वाधिक विकेट लिए।

122 गेंदों नाबाद 137 रन की साझेदारी से संभला श्रीलका
लक्ष्य को हासिल करने में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। श्रीलंका के 23 रन पर ही विली ने कुसल परेरा (04) और कप्तान कुसल मेंडिस (11) को जल्दी पवेलियन भेज दिया। लगने लगा कि इंग्लिश गेंदबाज भी श्रीलंकाई गेंदबाजों की तरह शानदार प्रदर्शन करेंगे। लेकिन निसांका और समरविक्रमा ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने अपने पसंदीदा शॉट खेले और इंग्लैंड के गेंदबाजों को वापसी का मौका नहीं दिया।

निसांका का इस साल 11वीं बार 50 से ज्यादा का स्कोर
निसांका ने इस बीच चौके के साथ अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस साल वनडे में 50 से ज्यादा का स्कोर 11वीं बार बनाया और बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। बाबर ने 10 बार इस साल 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। वहीं, समरविक्रमा ने 44 गेंदों में अपना वनडे कॅरिअर का सातवां अर्धशतक जड़ा। निसांका ने छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 122 गेंदों में 137 रन की नाबाद साझदेारी की।

85 पर आधी टीम पवेलियन लौटी
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसके बल्लेबाज असमान उछाल ले रही पिच पर जूझते हुए नजर आए। डेविड मलान (28) और जॉनी बेयरस्टो (30) ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़कर इंग्लैंड को आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों की बल्लेबाजी से लग रहा था कि टीम बड़ा स्कोर बना सकती है। लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और उसकी आधी टीम 85 रन के स्कोर तक पवेलियन पहुंच गई। मलान आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्हें मैथ्यूज ने आउट किया।

स्टोक्स को 12 रन पर मिला जीवनदान
जो रूट (03) रन आउट हो गए जबकि कप्तान जोस बटलर (08) कुमारा की ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंद पर ड्राइव लगाने के प्रयास में विकेट के पीछे कैच देकर पवेलियन लौटे। लियाम लिविंगस्टोन (01) भी पगबाधा आउट हो गए। मोईन अली ((15) मैथ्यूज की गेंद पर आउट हो गए। गिरते विकेटों के बीच श्रीलंका ने स्टोक्स को एक जीवनदान दे दिया। जब वह 12 रन पर खेल रहे थे तो सदीरा समरविक्रमा ने उन्हें जीवनदान दिया। इस ऑलराउंडर ने इसका फायदा उठाकर कुछ आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने कुमारा की गेंद पर सीमा रेखा पर कैच दिया और इसके बाद इंग्लैंड की पारी सिमटने में देर नहीं लगी।
  • 156 रन पर ही ढेर हो गई इंग्लिश टीम। चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह वनडे में सबसे कम स्कोर है।
  • 43 रन इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का इस विश्वकप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
  • 04 बार निसांका विश्वकप में 50 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं। उन्होंने इस मामले में हमवतन सिल्वा (2007) को पीछे छोड़ दिया।
  • इंग्लैंड की टीम एक समय बिना विकेट खोए 45 रन बना चुकी थी, लेकिन इसके बाद टीम ने अपने 10 विकेट 111 रन के अंदर गंवा दिए।
  • श्रीलंका की इंग्लैंड के खिलाफ यह लगातार पांचवीं जीत है। इससे पहले टीम ने 2019, 2015, 2011 और 2007 विश्वकप में हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed