फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND, 4th Test: Indian opener KL Rahul has been fined 15 per cent of his match fee for breaching the ICC code of conduct

ENG vs IND: केएल राहुल को लगा झटका, आईसीसी ने की कड़ी कार्रवाई, इस मामले में ठोका जुर्माना

Sun, 05 Sep 2021 02:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 05 Sep 2021 02:19 PM IST
सार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को आईसीसी की तरफ से झटका लगा है। आईसीसी ने राहुल पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनपर कार्रवाई करते हुए उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
ENG vs IND, 4th Test: Indian opener KL Rahul has been fined 15 per cent of his match fee for breaching the ICC code of conduct
केएल राहुल - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के दी ओवल मैदान में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तीन दिन के खेल के बाद भारतीय टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में है। हालांकि चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को आईसीसी की तरफ से झटका लगा है। आईसीसी ने राहुल पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनपर कार्रवाई करते हुए उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके अलावा राहुल को अनुशानहीनता के लिए एक डिमेरिट अंक भी दिए गए।

विज्ञापन


दरअसल, राहुल ने तीसरे दिन एंडरसन की गेंद पर कैच आउट दिए जाने के बाद अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई थी। आईसीसी ने इसे आचार संहिता के अनुच्छेद 2।8 का उल्लंघन माना और उनपर जुर्माना लगाने का फैसला किया। 
विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला?

राहुल 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और उसी वक्त एंडरसन की अंदर आती गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो के हाथों में चली गई। इसपर इंग्लैंड की टीम ने आउट की जोरदार अपील की जिसे फील्ड अंपायर ने नकार दिया। हालांकि इंग्लैंड ने रिव्यू लिया और रिप्ले में उनके बल्ले से बाहरी किनारा लगते दिखा, जिसके बाद उन्हें आउट करार दिया गया। आउट होने के बाद राहुल अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे और फील्ड अंपायर से इसपर चर्चा करते दिखे। 

राहुल ने जुर्माने को स्वीकार कर लिया है, इसलिए इस मामले में कोई आधिकारिक सुनवाई नहीं होगी। बता दें कि राहुल और रोहित ने मिलकर भारतीय टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। इसकी मदद से भारत ने दिन का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए हैं। भारत के पास फ़िलहाल 171 रनों की मजबूत बढ़त भी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed