फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs BAN ODI highlights World Cup England vs Bangladesh Dawid Malan Joe Root Bairstow Reece Topley Scorecard

ENG vs BAN: डेविड मलान के शतक से इंग्लैंड जीत की राह पर लौटा, बांग्लादेश की पहली हार; टॉप्ली की घातक गेंदबाजी

Tue, 10 Oct 2023 08:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: रोहित राज Updated Tue, 10 Oct 2023 08:23 PM IST
सार

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड के दो अंक हो गए। वह अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं, बड़ी हार के कारण बांग्लादेश की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है। उसके भी दो मैच में दो अंक हैं।

विज्ञापन
ENG vs BAN ODI highlights World Cup England vs Bangladesh Dawid Malan Joe Root Bairstow Reece Topley Scorecard
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैन ऑफ द मैच डेविड मलान (140 रन) ने अपनी फॉर्म जारी रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ यहां विश्वकप मुकाबले में इंग्लैंड को 137 रन से जिताने में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड के नौ विकेट पर 364 रन के जवाब में बांग्लादेश की टीम लिटन दास (76) और मुशफिकुर रहीम (51) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद 48.2 ओवरों में 227 रन पर सिमट गई। गत चैंपियन इंग्लैंड की टीम की यह दो मैचों में पहली जीत है। अपने पहले मुकाबले में उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही इंग्लैंड के दो अंक हो गए। वह अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं, बड़ी हार के कारण बांग्लादेश की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है। उसके भी दो मैच में दो अंक हैं। इंग्लैंड ने इस मैच में बड़ा बदलाव करते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली को टीम में शामिल किया। उसने मोईन अली को बाहर किया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का यह फैसला सही साबित हुआ। टॉप्ली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

ENG vs BAN ODI highlights World Cup England vs Bangladesh Dawid Malan Joe Root Bairstow Reece Topley Scorecard
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
मलान के अलावा रूट और बेयरस्टो का चला बल्ला
मलान ने 107 गेंदों की पारी में 16 चौके और पांच छक्के लगाए। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज इस मैच में अपना कमाल नहीं दिखा सके। मलान ने पहले विकेट पर जॉनी बेयरस्टो (52 रन, 59 गेंद) के साथ 115 रन की साझेदारी की। उसके बाद जो रूट (82 रन, 68 गेंद) के साथ 151 रन जोड़कर बड़े स्कोर की नींव रखी। दक्षिण अफ्रीका में जन्में बाएं हाथ के बल्लेबाज मलान ने 23वें मैच में छठी शतकीय पारी खेली। पिछली चार वनडे पारियों में उन्होंने क्रमश: 96, 127, 14 और 140 रन बनाए।

ENG vs BAN ODI highlights World Cup England vs Bangladesh Dawid Malan Joe Root Bairstow Reece Topley Scorecard
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड का तीसरा श्रेष्ठ स्कोर
इंग्लैंड के 364 रन विश्व कप में इंग्लैंड का तीसरा और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा श्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले टीम 2019 में मैनचेस्टर में अफगानिस्तान के खिलाफ छह विकेट पर 397 रन बनाए थे। उसके बाद 2019 में ही कार्डिफ में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट पर 386 रन बनाए थे। पारी के अंत में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कुछ प्रभाव दिखाया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम (3/75) और ऑफ स्पिनर मेहदी हसन (4/71) के आगे टीम ने 68 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिए। इससे इंग्लैंड 400 का आंकड़ा नहीं छू सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed