फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs AUS England won after four years against Australia won by 7 wickets at Headingley Mark Wood Harry Brook

Ashes: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार साल और सात टेस्ट बाद जीता इंग्लैंड, हेडिंग्ले में जीत से की एशेज में वापसी

Mon, 10 Jul 2023 09:11 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हेडिंग्ले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हेडिंग्ले Published by: रोहित राज Updated Mon, 10 Jul 2023 09:11 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया की नजर हेडिंग्ले में टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज को 3-0 से जीतने पर थी, लेकिन इंग्लैंड ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों टीमों के बीच अब चौथा टेस्ट 19 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अभी भी 2-1 से आगे है।

विज्ञापन
ENG vs AUS England won after four years against Australia won by 7 wickets at Headingley Mark Wood Harry Brook
इंग्लैंड की जीत के हीरो- हैरी ब्रुक, क्रिस वोक्स और मार्क वुड - फोटो : ICC/Twitter

विस्तार

इंग्लैंड ने एशेज के रोमांच को तीसरे टेस्ट में खत्म नहीं होने दिया। ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में तीन विकेट से हराकर इंग्लैंड ने सीरीज का रोमांच बरकरार रखा है। अपने घरेलू मैदान पर 93 गेंद में 75 रन की पारी खेलकर हैरी ब्रुक ने इंग्लैंड को रोमांचक जीत दिलाई और सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को 1-2 कर दिया। इंग्लिश टीम को चार साल और सात टेस्ट मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया पर जीत मिली है। उसे पिछली बार 2019 में ओवल ग्राउंड पर सफलता मिली थी। उसके बाद से सात टेस्ट में छह ऑस्ट्रेलिया ने जीता और एक मैच ड्रॉ पर छूटा।
विज्ञापन


इंग्लैंड के एक समय 171 रन पर छह विकेट गिर गए थे, लेकिन ब्रुक ने क्रिस वोक्स (32*) के साथ मिलकर 59 रन की साझेदारी कर डाली। रही-सही कसर मैन ऑफ द मैच मार्क वुड (16*) ने कमिंस पर छक्का और स्टार्क पर चौका जड़कर पूरी कर दी। आईपीएल के बाद पहला प्रतियोगी मैच खेल रहे वुड ने इस मैच में सात विकेट लिए और 40 रन बनाए।
विज्ञापन

ENG vs AUS England won after four years against Australia won by 7 wickets at Headingley Mark Wood Harry Brook
मिचेल स्टार्क - फोटो : ICC/Twitter


स्टार्क ने इंग्लैंड को दिए शुरुआती झटके
बिना विकेट खोए 27 रन से आगे खेलते हुए जैक क्रॉली और बेन डकेट स्कोर को 42 तक ले गए। यहां मिचेल स्टार्क ने डकेट (23) और मोइन अली (5) को आउट कर इंग्लैंड का स्कोर 60 रन पर दो विकेट कर दिया। क्राउले तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन 93 के स्कोर पर उन्हें मार्श ने कैरी के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 55 गेंद में 44 रन बनाए। यहां से जो रूट और हैरी ब्रुक ने 38 रन की साझेदारी की। रूट (21) को कमिंस ने कैरी के हाथों कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ी। यह टेस्ट क्रिकेट में 11वां मौका था जब रूट को कमिंस ने आउट किया।

एक समय मुश्किल में था इंग्लैंड
लंच के समय इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 153 रन था। इंग्लैंड को जीत के लिए 98 रन और ऑस्ट्रेलिया को एशेज पर कब्जा जमाने के लिए छह विकेट चाहिए थे। लंच के बाद मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर खेल बदल दिया। उन्होंने पहले कप्तान बेन स्टोक्स (13) और जॉनी बेयरस्टो (5) को आउट कर इंग्लैंड के खेमे में हलचल मचा दी। इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 171 रन था। उसे जीत के लिए 80 रन चाहिए थे और उसके चार विकेट शेष थे। सारा दारोमदार एकमात्र विशेषज्ञ बल्लेबाज हैरी ब्रुक पर था। ब्रुक का टेस्ट टीम में वापसी कर रहे क्रिस वोक्स ने जमकर साथ दिया।
 

ENG vs AUS England won after four years against Australia won by 7 wickets at Headingley Mark Wood Harry Brook
जीत के बाद मार्क वुड और क्रिस वोक्स - फोटो : England Cricket/Twitter
ब्रुक और वोक्स ने लगाया बेड़ा पार
ब्रुक और वोक्स ने 71 गेंद में 59 रन की तेज साझेदारी कर इंग्लैंड को जीत की राह दिखाई। ब्रुक काफी तेज खेले। उन्होंने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में एक हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्हें ये रन सिर्फ 1058 गेंद में पूरे किए। ब्रुक ने इस दौरान 67 गेंद में अपना पांचवां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड को जीत केलिए जब 22 रन की जरूरत थी। उस दौरान स्टार्क ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को वापसी कराने की कोशिश करते हुए बु्रक को आउट कर दिया। ब्रुक ने 93 गेंद में नौ चौकों की मदद से 75 रन बनाए, लेकिन इससे इंग्लैंड के इरादों पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

स्टार्क के पांच विकेट नहीं आए काम
पहली पारी में आठ गेंद में तीन छक्कों की मदद से 24 रन बनाने वाले मार्क वुड ने एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने आठ गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर इंग्लैंड को शानदार जीत दिला दी। वोक्स 47 गेंद में चार चौकों की मदद से 32 रन पर नाबाद लौटे। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 5.4 रन प्रति ओवर की औसत से सात विकेट पर 254 रन बनाए। इंग्लैंड के आक्रामक तेवर का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कॉट बोलैंड ने पारी का एकमात्र मेडन ओवर फेंका। स्टार्क ने 78 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने 14वीं बार टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed