{"_id":"6555d72de0637e73a70daa88","slug":"emotional-scenes-in-india-dressing-room-after-victory-in-odi-wc-2023-semi-final-shami-ashwin-chemistry-2023-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI WC: सेमीफाइनल में जीत के बाद भावुक हुए भारतीय खिलाड़ी, अश्विन ने चूमा हाथ तो शमी बोले- जवाब देकर आया हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC: सेमीफाइनल में जीत के बाद भावुक हुए भारतीय खिलाड़ी, अश्विन ने चूमा हाथ तो शमी बोले- जवाब देकर आया हूं
Thu, 16 Nov 2023 02:17 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 16 Nov 2023 02:17 PM IST
सार
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत की जीत के बाद सभी खिलाड़ी भावुक हो गए। चहल भी टीम इंडिया से मिलने पहुंचे। वहीं, अश्विन ने तो शमी का हाथ चूम लिया।
विज्ञापन
शमी का हाथ चूमते अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया और चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी भावुक हो गए और वानखेडे़ स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में कभी न भूलने वाले नजारे देखने को मिले। रविचंद्रन अश्विन ने मोहम्मद शमी का हाथ चूम लिया तो युजवेंद्र चहल टीम में नहीं होने के बावजूद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को बधाई देने पहुंचे।
वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ कड़ी टक्कर के बाद जीत हासिल कर भारतीय टीम फाइनल में पहुंची। जीत के बाद खिलाड़ियों से मिलते समय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ मुस्कुरा रहे थे, बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें द्रविड़ को कुलदीप यादव और शुभमन गिल को गले लगाते देखा गया।
पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को गर्मजोशी से गले लगाया। कोहली ने इसी मैच में 117 रनों की शानदार पारी के साथ सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा। शमी ने अकेले ही कीवी टीम की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया था। वह अश्विन के साथ भावुक पल साझा करते दिखे। अश्विन ने सेमीफाइनल में शमी के सात विकेट लेने की सराहना करते हुए हाथ हिलाया और फिर शमी का हाथ चूमा। इसके बाद शमी ने कहा "जवाब देके आया हूं मैं" उनकी यह बात सुनकर भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे अपनी हंसी नहीं रोक सके। वह इस जीत के बाद बेहद खुश थे। शमी ने कुछ बल्लों पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय वनडे टीम से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल खिलाड़ियों से मिलने आए और उन्होंने विराट, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन को गर्मजोशी से गले लगाया। कोहली ने चहल के साथ कुछ बातचीत भी की।
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 50 ओवरों में 397/4 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा (29 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 47 रन) और शुभमन गिल (66 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 80 रन) ने पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दी। विराट ने 117 और श्रेयस ने 105 रन की पारी खेल भारत का स्कोर 397 तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने शानदार साझेदारी करके कीवी टीम को मैच में वापस ला दिया। लेकिन शमी के सात विकेटों का कीवी टीम के पास कोई जवाब नहीं था और भारत ने 70 रन से जीत दर्ज की।