{"_id":"5dd551928ebc3e54d146b516","slug":"emerging-teams-cup-pakistan-beat-indian-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"Emerging Teams Cup: रोमांचक सेमीफाइनल में पाकिस्तान से हारी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Emerging Teams Cup: रोमांचक सेमीफाइनल में पाकिस्तान से हारी टीम इंडिया
Thu, 21 Nov 2019 08:05 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 21 Nov 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की अंडर-23 क्रिकेट टीम को बुधवार को यहां शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों करीबी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने भारत को तीन रन से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 267 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने भारत को निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 264 रन पर रोक दिया।
विज्ञापन
भारत को मैच जीतने के लिए अंतिम तीन ओवरों में 20 रन बनाने थे जबकि उसके चार विकेट शेष थे, लेकिन टीम अपने इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और उसे पाकिस्तान के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
भारतीय टीम के लिए सानवीर सिंह ने 90 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 76 रनों की पारी खेली, उनके अलावा कप्तान सरथ बीआर ने 49, अरमान जाफर ने 46, चिन्मय सुतर ने नाबाद 28 और आर्यन जुयाल ने 17 रन बनाए।
पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद हसनैन और सैफ बदर ने दो-दो जबकि अमद बट और उमेर खान ने एक-एक विकेट लिया, इससे पहले, पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 267 रन का स्कोर खड़ा किया।
टीम के लिए उमेर यूसुफ ने 66, सैफ बदर ने नाबाद 47, हैदर अली ने 43, कप्तान रोहैल नाजिर ने 35 और इमरान रफीक ने 28 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए शिवम मावी, सौरभ दुबे और ऋतिक शौकीन ने दो-दो जबकि सिद्धार्थ देसाई ने एक विकेट हासिल किया।