फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Emerging Nations Cup: BCCI had refused to play in pakistan, India to play in Sri Lanka

इमर्जिंग नेशन्स कपः पाकिस्तान में खेलने से बीसीसीआई की मनाही, भारत अपने मैच श्रीलंका में खेलेगा

Wed, 28 Nov 2018 07:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
Emerging Nations Cup: BCCI had refused to play in pakistan, India to play in Sri Lanka
बीसीसीआई

पाकिस्तान दिसंबर में एशियाई इमर्जिंग नेशन्स कप के छह मैचों की मेजबानी करेगा। भारत ने हालांकि सुरक्षा कारणों से अपने मैच पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम कराची या लाहौर भेजने से इनकार कर दिया है, जिसमें एशियाई देशों के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


पीसीबी ने कहा कि भारत अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलेगा और फाइनल भी कोलंबो में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के कराची चरण के लिए बांग्लादेश, यूएई और हांगकांग को पाकिस्तान के साथ रखा गया है जबकि श्रीलंका, भारत, अफगानिस्तान अन्य ग्रुप में कोलंबो में मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि कराची में तीन मैच राष्ट्रीय स्टेडियम में होंगे, जबकि इसमें बड़े पैमाने पर नवीनीकरण का काम चल रहा है। तीन अन्य मैच साउथेंड क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।


अधिकारी ने कहा, 'मेहमान टीमों के लिए उचित सुरक्षा योजना तैयार की गई है और चार से दस दिसंबर तक कराची में रहने के दौरान उन्हें शीर्ष सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed