फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   8 Pakistan players fined for violating team curfew

पाक टीम हुई शर्मसार, 8 खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना

Fri, 13 Feb 2015 03:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Feb 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
8 Pakistan players fined for violating team curfew

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अनुशासनहीनता के लिए जाने जाते हैं। कई बार खिलाड़ियों के अभद्र व्यवहार के कारण टीम को शर्मसार होना पड़ता है।

विज्ञापन


1992 की वर्ल्ड कप विजेता इस टीम के कई बड़े खिलाड़ी कई मौकों पर आपस में ही भिड़ गए तो कई बार विपक्षी खिलाड़ियों से भिड़ जाते रहे हैं। आलराउंडर शाहिद अफरीदी तो कई बार अपने प्रशंसकों के साथ हाथापाई भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर के बारे में कहा जाता है कि वह एक-दो बार अभ्यास सत्र के दौरान अपनी ही टीम के कुछ खिलाड़ियों से मारपीट कर बैठे थे और इसके बाद उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया गया। पीसीबी अपने क्रिकेटरों पर अंकुश बनाए रखने के लिए कई बार सख्त नियम बनाती है लेकिन उसके खिलाड़ी उन हिदायतों की परवाह नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां वह वर्ल्ड कप खेलने गई है। लेकिन उद्धाटन समारोह के दौरान पाक टीम के शाहिद अफरीदी समेत 8 खिलाड़ियों ने नियमों का पालन नहीं किया और उन पर जुर्माना लगा दिया गया।

8 पाक खिलाड़ियों को मिली वर्ल्ड कप से बाहर कर देने की धमकी

8 Pakistan players fined for violating team curfew

टीम इंडिया के खिलाफ अहम वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम कर्फ्यू तोड़ने पर पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी समेत आठ खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा ऐसी गलती दोहराई गई तो उन्हें टूर्नामेंट से निकाल दिया जाएगा। टूर्नामेंट रविवार से शुरू हो रहा है।

वर्ल्ड कप किसी भी खेल का सबसे बड़ा आयोजन होता है और यह हर चार साल बाद खेला जाता है जिसमें खेलने की इच्छा हर खिलाड़ी रखता है लेकिन कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को खेल के इस महाआयोजन में शामिल होने और खेलने का मौका मिल पाता है। पाक खिलाड़ियों की इस हरकत ने उनके देश को शर्मिंदा कर दिया। खिलाड़ियों को यह धमकी भी दी गई कि वह फिर नियमों का उल्लंघन करते हैं तो वर्ल्ड कप से ही बाहर कर दिया जाएगा।
 
नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर पाकिस्तान टीक के एक सूत्र ने कहा, "पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी, ओपनर अहमद शहजाद, वहाब रियाज और हैरिस सोहेल समेत आठ पाक खिलाड़ियों पर 300 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। उन पर आरोप था कि वे रविवार को अपने होटल में देर से पहुंचे थे।"

सूत्र के अनुसार, "टीम मैनेजर नावेद चीमा ने दावा किया है कि खिलाड़ी रात्रि में 45 मिनट देर से पहुंचे। ये खिलाड़ी डिनर के लिए सिडनी में अपने दोस्तों के साथ बाहर गए थे लेकिन वापस लेट से पहुंचे। खिलाड़ियों ने अपनी गलती मान ली है और वादा किया है वे ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे।" खिलाड़ियों ने सिडनी में बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच से पहले यह हरकत की थी।

पाक के लिए यह एक बड़े झटके जैसा है क्योंकि 2 दिन बाद ह‌ी उसका पहला मुकाबला (15 फरवरी) वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के साथ होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed