फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Drama in TNPL: Ashwin angrily argued with the female umpire returned to pavilion throwing his bat see video

TNPL में ड्रामा: LBW आउट होने के बाद अश्विन ने गुस्से में महिला अंपायर से की बहस; बल्ला पटकते हुए लौटे पवेलियन

Mon, 09 Jun 2025 05:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 09 Jun 2025 05:43 PM IST
सार

अश्विन के नेतृत्व वाली डिंडीगुल ड्रैगंस का रविवार को आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजहंस से सामना हुआ। इस मैच में अश्विन सिर्फ 18 रन बना सके। उन्हें आर साई किशोर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया, जिस पर वह काफी नाराज नजर आए। गेंद लेग स्टंप से बाहर पिच हो रही थी, ऐसे में अंपायर का फैसला संदेह के घेरे में था।

विज्ञापन
Drama in TNPL: Ashwin angrily argued with the female umpire returned to pavilion throwing his bat see video
अश्विन - फोटो : @StarSportsTamil(videograb)

विस्तार

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन इन दिनों तमिल नाडु प्रीमियर लीग 2025 में खेलते नजर आ रहे हैं। रविवा को उनकी महिला अंपायर से बहस हो गई जिसके बाद उन्हें गुस्से में बल्ला पटकते भी देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

महिला अंपायर के फैसले पर भड़के अश्विन
दरअसल, रविवार को अश्विन के नेतृत्व वाली डिंडीगुल ड्रैगंस का रविवार को आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजहंस से सामना हुआ। इस मैच में अश्विन सिर्फ 18 रन बना सके। उन्हें आर साई किशोर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया, जिस पर वह काफी नाराज नजर आए। गेंद लेग स्टंप से बाहर पिच हो रही थी, ऐसे में अंपायर का फैसला संदेह के घेरे में था। इसके बावजूद महिला अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने पटका बल्ला
पवेलियन लौटने से पहले अश्विन को मैदानी महिला अंपायर वेंकटेशन कृतिका से बहस करते देखा गया। लेकिन अंपायर ने उनकी एक नहीं सुनी, ऐसे में दिग्गज खिलाड़ी को पवेलियन लौटना पड़ा। मैदान से लौटते वक्त अश्विन ने अपना बल्ला पैड पर जोर से पटका। बता दें कि, कोयंबटूर में खेले गए इस मुकाबले में अश्विन की डिंडीगुल ड्रैगंस ने 93 रन बनाए थे। जवाब में आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजहंस ने 11.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और नौ विकेट से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed