फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Doordarshan to broadcast IPL in 2018:Reports

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, दूरदर्शन पर भी दिखाए जाएंगे IPL मैच

Thu, 30 Nov 2017 07:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
Doordarshan to broadcast IPL in 2018:Reports
दूरदर्शन - फोटो : Gearhouse Broadcast

आईपीएल देखने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों का प्रसारण दूरदर्शन पर भी होगा। इस बात का दावा गुरुवार को एक अंग्रेजी टीवी चैनल रिपब्लिक वर्ल्ड ने किया है। ये भी बताया जा रहा है कि इस बार आईपीएल में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुताबिक प्रसारण उद्योग भी इसके लिए दवाब बना रहा है,जिससे की आईपीएल के मैच सरकारी चैनल पर दिखाए जाए सकें। चैनल के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय और उसकी मंत्री स्मृति ईरानी ने इसके लिए खेल मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है। यदि इस प्रस्ताव पर खेल मंत्रालय की ओर से मुहर लगती है, तो यह क्रिकेट के लिए बड़ा फैसला होगा। क्रिकेट का फिर दायरा बढ़ेगा और यह निजी चैनलों के अलावा दूरदर्शन पर भी नजर आएगा। इस मामले में खेल मंत्रालय भी इस बात का समर्थन कर रहा है। इस पूरे मसले पर पिछले दो-तीन हफ्तों से बातचीत चल रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें-- 10 साल के बाद IPL में होगा सबसे बड़ा बदलाव, बीसीसीआई ने दिया प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अभी तक आईपीएल निजी चैनलों पर प्रसारित किया जा रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि भारत सरकार के इस फैसले से क्रिकेट बड़ी दर्शक संख्या के बीच पहुंचेगा। मालूम हो कि हाल ही में स्टार इंडिया ने आईपीएल के 2018 से 2022 के अधिकार 16,347.50 रुपए में खरीदे थे। वहीं, बीसीसीआई का घरेलू सीरीजों के लिए मौजूदा ब्रॉडकास्टर स्टार के साथ एग्रीमेंट मार्च 2018 में खत्म हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed